---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Toyota की गाड़ियां होंगी सस्ती, वेटिंग टाइम भी घटेगा, कंपनी के इस कदम ने बिगाड़ा Hyundai और Tata का खेल

Toyota: टोयोटा जल्द ही भारत में अपना नया प्लांट लगाने वाला है। यह कंपनी का इंडिया में तीसरा प्लांट होगा। फिलहाल इसकी जगह और साइज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि इस नए प्लांट से लोगों को कंपनी की सस्ती गाड़ियां खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी की हाई […]

---विज्ञापन---

Toyota: टोयोटा जल्द ही भारत में अपना नया प्लांट लगाने वाला है। यह कंपनी का इंडिया में तीसरा प्लांट होगा। फिलहाल इसकी जगह और साइज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। ऐसी उम्मीद है कि इस नए प्लांट से लोगों को कंपनी की सस्ती गाड़ियां खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी की हाई सेल गाड़ियों पर वेटिंग पीरियड कम होगा।

मारुति के साथ मिलकर बनाएगा सस्ती गाड़ियां 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अपना यह नया प्लांट मारुति सुजुकी के साथ तैयार करेगी। हाल ही में दोनों ने बाजार में toyota rumion जैसे कम कीमत की धाकड़ एसयूवी पेश की थी। इससे पहले toyota glanza और toyota hyryder को लॉन्च किया गया था। दोनों मार्केट में कंपनी की हाई डिमांड कारें हैं।

---विज्ञापन---
Toyota cars

Toyota cars

4 लाख गाड़ियों का करता है उत्पादन

जानकारी के अनुसार जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा भारत में तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। यह यहां सालाना करीब 4 लाख गाड़ियों का उत्पादन करती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपने नए प्लांट से वह सालाना उत्पादन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी।

यह कारें हो सकती हैं पेश

Toyota Prius

कंपनी अपने इस धाकड़ मॉडल का नया अपडेट वर्जन पेश कर सकता है। जब इस कार को बंद किया गया था तो उस समय यह हाइब्रिड इंजन के साथ आती थी। इसमें 1798 cc का इंजन मिलता था। इसमें 121 bhp की पावर और 142 Nm का टॉर्क मिलता था। कार में फ्रंट व्हील ड्राइव मिलता था। Toyota Prius शुरुआती कीमत 45.43 लाख रुपये में ऑफर की जाती थी। यह कार बाजार में Hyundai Ioniq 5, Audi A4, और Mercedes-Benz A-Class Limousine को टक्कर देगी।

---विज्ञापन---
toyota cars

toyota cars

Toyota bZ4X

इस कार को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की SUV सेगमेंट की कार है। Toyota bZ4X जनवरी 2024 तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद  है। यह लग्जरी कार शुरुआती कीमत 70 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। यह कंपनी की 5 सीटर कार है। यह कंपनी की धांसू इलेक्ट्रिक कार है जिसे 71.4 kWh और 72.8 kWh दो बैटरी सेटअप के साथ ऑफर किया जाएगा।

सिंगल चार्ज में देगी 405 km की ड्राइविंग की रेंज 

Toyota bZ4X में ऑल व्हील ड्राइव मिलेगा। इसमें 217 PS की पावर और 265 Nm का टॉर्क मिलेगा। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 405 km तक चलेगी। यह कार 150 kW DC फास्ट चार्जर से 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2023 06:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola