---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Taisor में CNG, XUV 3X0 की कीमत 9 लाख से कम, जानें किसमें मिलती है ज्यादा माइलेज

Mahindra XUV 3X0 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें अलॉय व्हील का ऑप्शन भी अवेलेबल है। वहीं, Toyota Taisor में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है।

---विज्ञापन---

Toyota Taisor VS Mahindra XUV 3X0: टोयोटा किफायती कीमत पर ज्यादा फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। वहीं, महिंद्रा की मिड सेगमेंट गाड़ियों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

हाल ही में Mahindra ने अपनी नई धाकड़ कार XUV 3X0 को पेश किया है। वहीं, Toyota Taisor के सीएनजी वेरिएंट में हाई माइलेज मिलती है। आइए आपको इन दोनों कॉम्पैक्ट गाड़ियों के बीच कंपैरिजन कर बताते हैं।

---विज्ञापन---

Toyota Taisor, Toyota cars, suv cars, petrol cars, cars under 7 lakhs

Toyota Taisor में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Toyota Taisor में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि कार का सीएनजी वर्जन सड़क पर 28.5 km/kg तक की माइलेज निकाल लेता है।

---विज्ञापन---

छह एयरबैग और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

यह कार कार शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार के रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दी गई है, इसमें आगे ड्राइवर केबिन और पीछे दोनों जगह मिलाकर कुल छह एयरबैग मिलते हैं। कार में हाई स्पीड के लिए 88 bhp का पावर मिलता है। यह कार 5 स्पीड और 6 स्पीड दोनों गियरबॉक्स में आती है।

---विज्ञापन---

Mahindra XUV 3X0 में पैडल शिफ्टर्स

यह कार एडवांस फीचर्स के साथ आती है, इसमें पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर स्टीयरिंग पर दिए एक बटन से ही गियर बदल सकता है। कार में 1.2 लीटर का इंजन पावर मिलता है, यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि कार का पेट्रोल वर्जन 19.34 kmpl और डीजल वेरिएंट 21.2 kmpl तक की माइलेज देता है।

6 स्पीड गियरबॉक्स और ऑटो एसी का फीचर

Mahindra XUV 3X0 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें अलॉय व्हील का ऑप्शन भी अवेलेबल है। यह कार शुरुआती कीमत 8.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें डुअल जोन एसी, पैनोरमिक सनरूफ और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2024 09:17 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola