लोगों के सिर चढ़कर बोल रही Toyota के इस कार की दीवानगी, कंपनी ने बंद की बुकिंग, 2.5 साल तक की है वेटिंग 

toyota innova hycross, urban cruiser hyryder, suv cars

File Photo (Toyota India)

Toyota Cars: इंडियन मार्केट में कार निर्माता कंपनी Toyota पर लोग काफी विश्वास करते हैं। यही वजह है कि कई डीलरशिप पर Innova HyCross ZX (O) का वेटिंग पीरियड 2.5 साल तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की नाराजगी नहीं झेलनी पड़े और कोई परेशानी न हो इसके लिए कंपनी ने फिलहाल अस्थायी तौर पर Hybrid Innova HyCross और Urban Cruiser HyRyder की बुकिंग बंद कर दी है।

विज्ञापन

Toyota Urban Cruiser HyRyder लगभग 27.97 kmpl की माइलेज देती है

Toyota Urban Cruiser HyRyder लगभग 27.97 kmpl की माइलेज देती है। वहीं, Toyota  Innova HyCross करीब 21.1 kmpl की माइलेज देती है। यही वजह है कि लोग इन दोनों कार के दीवाने हो रहे हैं। कुछ डीलरशिप पर Hybrid Innova HyCross का वेटिंग समय तकरीबन एक साल का है।

विज्ञापन

मीडिया में यह भी चर्चा 

मीडिया में यह भी चर्चा है कि चूंकि कंपनी मारुति के लिए ग्रैंड विटारा का प्रोडक्शन कर रही है। फरवरी में ग्रैंड विटारा की 9,183 यूनिट्स बिकीं। यह भी हो सकता है कि प्रोडक्शन का इतना प्रेशर होने के चलते अस्थायी रूप से बुकिंग रोकी गई है।

विज्ञापन

 पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन 

Toyota Innova Hycross में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन है। यह इंजन 174 Ps की पावर क्षमता और 205 NM की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार मे 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 7-इंच ड्राइवर का डिस्प्ले, लेन-कीप असिस्ट, क्रूज कंट्रोल आदि फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ