Toyota Innova Hycross: हाइब्रिड इंजन और पैनोरमिक सनरूफ,आ गया Toyota का सबसे बोल्ड अवतार Innova Zenix MPV
Edited By Amit Kasana

Toyota Innova Hycross
Edited By Amit Kasana

Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Hycross: Toyota का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार Innova Zenix MPV मार्केट में तहलका मचाने आ गया है। कंपनी के पुराने मॉडलों से लुक, फीचर्स में यह पूरी तरह अलग है। आज इंडोनेशियाई बाजार में इसका डैब्यू लॉन्च हुआ है। अनुमान है 25 नवंबर को भारतीय बाजार में यह आएगा। जिसके बाद अगले साल यह मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

जानकारी के मुताबिक भारतीए बाजार में इसे Innova Hycross के नाम से उतारा जा सकता है। यह MPV यानि मल्टी पर्पस कार है। फैमिली कार, लंबी यात्रा, ऑफिस यह सबके लिए फिट है। कार में हाइब्रिड इंजन और पैनोरमिक सनरूफ है। पहले से ज्यादा स्पेस है। नए स्टाइल में आई इस कार का फ्रंट ग्रिल ब्लैक फीनिश व क्रोम में दिया गया है। बोनट को मसक्यूलर लुक दिया गया है।
अभी पढ़ें – Ultraviolette F77 Electric Bike ने की भारत में एंट्री, सिंगल चार्जिंग में मिलेगी 307KM की रेंज!
कार में मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड है। इसमें एयरकॉन वेंट्स पर सिल्वर फीनिश है। इंटीरियर डुअल टोन का है। लैदर सीटस और 2.0 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह फिफ्थ-जेन स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक कार है। कार 174hp की दमदार पावर जेनरेट करेगी।
अभी पढ़ें – एमएस धोनी ने खरीदी चमचमाती Kia EV6, जानिए क्या है इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर व्हीकल की कीमत

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: