हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Top Selling EV Scooter: बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर बन रहे लोगों की पहली पसंद, जानिए आपके लिए कौन सी रहेगी बेस्ट

Sabse Zyada Bikne Wali EV Scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta देश के टॉप 3 सबसे पसंदीदा फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर उभरे हैं. यहां जानिए दमदार रेंज, हाई-टेक फीचर्स और बेहतरीन सुरक्षा वाले इन स्कूटर्स की पूरी तुलना.

विज्ञापन
सबसे ज्यादा बिकने वाली EV स्कूटर. (Image: AI)

अक्सर लोगों को सवाल रहता है कि अगर वह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं, ऐसे में उन्हें किन स्कूटरों के लिए जाना चाहिए? हालांकि, स्कूटर में आपको क्या चाहिए, कैसा होना चाहिए, इस आधार पर सही स्कूटर चुनना समझदारी भरा फैसला होता है. लेकिन साथ ही लोगों का भरोसा उन स्कूटरों पर ज्यादा रहता है, जो सबसे ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है. ऐसे में फैसला करना आसान हो जाता है कि किन EV स्कूटर में पैसा लगाना सही है? इतना ही नहीं, बीते कुछ वक्त से सड़कों पर EV स्कूटरों की आबादी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसे देखकर भी लोगों को मन करने लगता है कि वह भी तेल के भारी दामों से छुटकारा पाकर EV में शिफ्ट कर जाएं.

यह भी पढ़ें: कब बदलाना चाहिए कार वाइपर? ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत बदलें, नहीं तो हो सकता है बड़ा खतरा

सबसे ज्यादा बिकने वाली EV स्कूटर कौन सी हैं?

ईवी स्कूटरों में लोगों ने सबसे ज्यादा प्यार iQube Electric को दिया. रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 में कंपनी ने इसकी 37,193 यूनिट्स को बेचा है, जो बाकी कंपनियों से कहीं ज्यादा है. वहीं, पिछले साल अप्रैल में इस स्कूटर की 27,604 यूनिट्स बिकी थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस स्कूटर की सेल में 35 फीसदी की ग्रोथ हुई है. इस स्कूटर की रेंज की बात करें, तो सिंगल चार्ज में लगभग 100 से 145 किमी तक की शानदार रेंज देता है.

विज्ञापन

इसके प्रीमियम फीचर्स इस स्कूटर को एक कम्प्लीट फैमिली एंटरटेनर और टेक-लोडेड टू-व्हीलर बनाते हैं. इसमें 17.78 सेमी (7 इंच) का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो TVS SmartXonnect तकनीक से लैस है. इसके जरिए राइडर्स को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग और इनकमिंग कॉल/SMS अलर्ट जैसी 118 से ज्यादा कनेक्टेड सुविधाएं मिलती हैं. सुरक्षा के मामले में इसमें IP67 वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग वाली बैटरी, फॉल/क्रैश अलर्ट और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलते हैं. साथ ही, दो हेलमेट रखने के लिए इसमें 32 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज और ऑन-द-गो चार्जिंग के लिए इन-बिल्ट USB पोर्ट भी दिया गया है.

बजाज चेतक

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बजाज की चेतक है. TVS आईक्यूब के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है. अप्रैल 2026 में बजाज चेतक की 34,304 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अप्रैल में इसकी 19,216 यूनिट्स बिकी थीं. वहीं,  सिंगल चार्ज में लगभग 113 किमी तक की रेंज मिलती है. बता दें कि वर्तमान में यह काफी इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अपनी मेटल बॉडी और प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

इसके विभिन्न वेरिएंट्स (जैसे C25, 3501, 3502, 3503) उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत अलग-अलग है. प्रीमियम फीचर्स के मामले में इसके टॉप वेरिएंट्स में 14 सेमी (5.5 इंच) का बड़ा TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो सीधे Google Maps नेविगेशन सपोर्ट के साथ आता है. बजाज के खास ‘TecPac’ अपग्रेड के साथ राइडर्स को स्पोर्ट मोड, हिल-होल्ड असिस्ट (ढलान पर स्कूटर को पीछे लुढ़कने से रोकने के लिए), सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स, रिवर्स मोड और ब्लूटूथ के जरिए कॉल/म्यूजिक कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें आपको 35 लीटर का बड़ा अंडर-सीट बूट स्पेस और सामने की तरफ 5 लीटर का ग्लव बॉक्स दिया गया है.

एथर रिज्टा

तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर एथर रिज्टा (Ather Rizta) है. रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 में इस स्कूटर की 17,960 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले साल अप्रैल में इस स्कूटर की 10,052 यूनिट्स बिकी थीं. इस स्कूटी में बेहतरीन आराम देने वाली बड़ी सीट और 34 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलती है और रेंज के हिसाब से भी यह अच्छी मानी जाती है. इतना ही नहीं, तकनीक और सुरक्षा के मामले में एथर रिज्टा आधुनिक फीचर्स से लोडेड है.

विज्ञापन

इसके टॉप ‘Z’ वेरिएंट में 17.7 सेमी (7 इंच) का फुल TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो Google Maps के जरिए लाइव नेविगेशन, डैशबोर्ड पर सीधे व्हाट्सएप मैसेज प्रिव्यू और अलेक्सा (Alexa) वॉइस कमांड सपोर्ट के साथ आता है. सबसे खास बात यह है कि पारिवारिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें पहली बार Skid Control (ट्रैक्शन कंट्रोल) तकनीक दी गई है, जो गीली या फिसलन भरी सड़कों पर टायर को स्लिप होने से बचाती है.

ईवी स्कूटर लेने के फायदे?

आज के वक्त में EV स्कूटर लेना काफी फायदेमंद माना जा रहा है. क्योंकि इसके इस्तेमाल से लंबे खर्चे और पेट्रोल पर से निर्भरता भी कम होती है और साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है. आज के वक्त में बाइक-स्कूटर कंपनियों ने अलग-अलग रेंज की कई बेहतरीन स्कूटर लॉन्च कर दी हैं और करने वाली है, जिससे लोग सिंगल चार्ज में लंबी से लंबी दूरी तय कर सकेंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Maruti WagonR Flex Fuel Price: देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल हैचबैक की कीमत आई सामने
 
 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola