New Honda Amaze: होंडा कार्स इंडिया ने हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार अमेज को नए अवतार में लॉन्च किया। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की नई डिजायर से माना जा रहा है। लेकिन इस बार नई अमेज कई मायनों में एक शानदार कार बनकर सामने आई है। वैसे तो इस कार में एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिलते हैं लेकिन इसमें 5 ऐसी सबसे बड़ी खूबियां हैं जिन्हें जानने के बाद आप इसे खरीदने का मन बना सकते हैं। नई अमेज की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है।
डिजाइन
होंडा ने नई अमेज को बेहतरीन डिजाइन के साथ पेश किया है। अब यह पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम है। फ्रंट लुक से लेकर साइड और रियर प्रोफाइल में नयापन है। अब नई अमेज बोल्ड एंड स्टाइलिश हो है। यह अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी दिखने वाली कार कही जा सकती है। डिजायर की तुलना में यह काफी बेहतर नज़र आती है। कार की क्वालिटी भी पहले की तुलना में बेहतर हुई है।
फीचर्स
नई अमेज में फीचर्स की कोई कमी नहीं है।अमेज के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं। पैडल शिफ्टर्स की मदद से आप स्टीयरिंग व्हील से ही गियर शिफ्ट कर पाते हैं। इसके अलावा इस कार में कैमरा बेस्ड एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है। इस सेगमेंट की किसी भी कार में ये पहली बार दिया गया है। ये फीचर Honda SENSING पर काम करता है, जो सेफ्टी को बेहतरीन बनाता है। कार में 2.5 PM कार्बन फिल्टर भी दिया है।
इसके अलावा इस कार में लेन वॉच कैमरा फीचर दिया है, जब भी आप टर्न इंडिकेटर देते हैं या फिर कार को रिवर्स गेयर में डालते हैं तो यह कैमरा एक्टिवेट हो जाता है। इस कैमरे की बदौलत आपको टाइट स्पेस में कार मोड़ने में आसानी होगी। इसके साथ ही इसमें 6 एयरबैग, थ्री 3पाइंट सीट बेल्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर,ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन, ड्राइव व्यू रिकॉर्डर, स्टोलन व्हीकल ट्रैकिंग और स्पीड अलर्ट फीचर्स दिए गये हैं।
स्पेस
कार में स्पेस अच्छा है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। लेगरूम से लेकर हेडरूम के लिए कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। अगर आप इस कार से लंबी यात्रा करते हैं तो इसकी सीटें काफी आरामदायक हैं। इसके बूट में आपको सामान रखने के लिए 416 लीटर का स्पेस मिलेगा, जहां आप काफी सामान रख सकते हैं।
इंजन
नई Honda Amaze में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 90Ps की पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार E20 फ्यूल पर दौड़ेगी और इसे मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। होंडा का यह इंजन ना सिर्फ भरोसेमंद है बल्कि इसकी परफॉरमेंस हर मौसम में निराश होने का मौका नहीं देती। इंजन बेहद रीफाइंड है साथ ही स्मूथ भी है।
परफॉरमेंस
नई अमेज की हैंडलिंग अच्छी है और हाई स्पीड पर भी गाड़ी पूरे कण्ट्रोल में रहती है। इसके सस्पेंशन खराब रास्तों पर आसानी से निकल जाते हैं। इसकी राइड क्वालिटी शानदार है। सफ़र के दौरान कैबिन में शोर नहीं आता। सीटें आरामयक है इसलिए लंबी दूरी करने के कोई हर्ज नहीं होगा।सिटी ड्राइव में भी यह कार आसानी से हैंडल की जा सकती है। कुल मिलाकार नई अमेज के आने से अब कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट की जबरदस्त वापसी हुई है।
यह भी पढ़ें: Maruti WagonR Facelift में होंगे बड़े बदलाव, Auto Expo 2025 में होगी पेश!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
14 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines