Maruti WagonR Facelift में होंगे बड़े बदलाव, Auto Expo 2025 में होगी पेश!
ऑटो एक्सपो 2025 में मारुति सुजुकी नई फेसलिफ्ट WagonR को पेश कर सकती है। इस बार कार में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

All New Maruti WagonR: मारुति सुजुकी इस साल 2024 में एक से बढ़कर कारें लॉन्च की हैं और अब कंपनी अगले साल की तैयारी कर रही है। अब खबर आ रही है कि ऑटो एक्सपो 2025 में कंपनी नई फेसलिफ्ट WagonR को पेश कर सकती है। इस बार कार में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार भी है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया आपको इस कार में देखने को मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Maruti Suzuki पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए अब सबसे पॉपुलर हैचबैक कार वैगन-आर को अपडेट करेगी। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में यह बाजार में आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को ऑटो एक्सपो 2025 में भी पेश किया जा सकता है।

सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक नई Wagon R में नया Z सीरीज वाला इंजन मिलेगा, यही इंजन इस समय स्विफ्ट और डिजायर को पावर दे रहा है। इतना ही नहीं इस कार में Hybrid तकनीक को भी शामिल किया जा सकता है। सुजुकी ने जापान में इसे हाइब्रिड तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 0.66 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन दिया जाएगा। जिसके साथ eCVT ट्रांसमिशन दिया जाएगा।
नई Wagon R के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें Eeco कार की तरह स्लाइडिंग डोर्स दिए जा सकते हैं। कार के फ्रंट हिस्से से लेकर साइड लुक और रियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसकी टॉल कार वाली इमेज को नई जेनरेशन में भी रखा जा सकता है। इसके इंटीरियर में भी आपको नयापन देखने को मिल सकता है।

मारुति सुजुकी अब तेजी से हाइब्रिड कारों पर काम कर रही है। टोयोटा के साथ मिलकर कंपनी जल्द ही भारत में कई नए मॉडल लेकर आ रही है जो हाइब्रिड टेक्सेनोलॉजी से लैस होंगे। इतना ही नहीं मारुति खुद भी अपने हाइब्रिड मॉडल पर काम कर रही है ताकि बेहतर और किफायती रूप में इन्हें बाजार में लाया जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: