4 मीटर से छोटी इन 5 कारों पर टूट पड़े ग्राहक! Punch को पीछे Brezza बनी पहले नंबर

Best Selling SUV: देश में 4 मीटर से कम लम्बाई वाली गाड़ियों का सेगमेंट शुरू हुआ है तब से इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है। यहां हम आपको उन 5 गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनकी बिक्री पिछले महीने सबसे ज्यादा रही है।

Brezzaaaa
विज्ञापन

विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza

पिछले महीने (सितम्बर)15,322 यूनिट्स की बिक्री करके इस बार मारुति सुजुकी ब्रेजा चार मीटर से कम लंबाई वाली SUV के सेगमेंट में पहले पायदान पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। लेकिन बिक्री के मामले में बीता महीना बहुत अच्छा साबित नहीं, हुआ क्योंकि इससे पहले अगस्त में ब्रेजा की 19100 यूनिट्स की बिक्री हुई। Brezza की कीमत 8.34 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.3 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और यह CNG में भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Fronx

4 मीटर से कम लंबाई वाली कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति फ्रोंक्स रही है। पिछले महीने इसकी 13,384 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इसी साल अगस्त महीने में फ्रोंक्स की 12,387 यूनिट्स की बिक्री हुई। फ्रोंक्स अपने स्पोर्टी डिजाइन की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है। Fronx की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है।  स्पेस की इस कार में कोई कमी नहीं है। यूथ के साथ फैमिली क्लास को भी यह काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन

Tata Punch/EV

टाटा पंच की बिक्री लगातार गिर रही है लेकिन फिर भी 4 मीटर से कम लम्बाई वाली वाली कारों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 13,711 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इसी साल अगस्त महीने में इसकी 15,643 यूनिट्स की बिक्री ही थी। पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। दमदार बिल्ड क्वालिटी और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स की वजह से इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है ।

Tata Nexon

विज्ञापन

Tata Nexon/EV

भारत में टाटा मोटर्स सबसे मजबूत कारें बनाती है। पिछले महीने 11,470 यूनिट्स की बिक्री करके Nexon चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी है। जबकि इसी साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 12,289 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Nexon फेसलिफ्ट जब से लॉन्च हुई है। तब से इसकी बिक्री में लगातार कमी देखने को मिली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहकों को Nexon का डिजाइन इस बार पसंद नहीं आया जबकि इसका इंटीरियर पहले से बेहतर रहा है। अपनी दमदार बिल्ड क्वालिटी के चलते और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स की वजह से इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

Kia Sonet is a 5 seater SUV know details

Kia Sonet

kia india ने पिछले महीने अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी Sonet की 10,335 यूनिट्स की बिक्री की, जिसके बाद यह पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इस साल अगस्त महीने में कंपनी ने इसकी 10,073 यूनिट्स की बिक्री की थी। सॉनेट का नया अवतार, डिजाइन के मामले में बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता।

विज्ञापन

किसी भी एंगल से आप इसे देख लो ये गाड़ी परफेक्ट कॉम्पैक्ट SUV नजर नहीं आती। Kia को अभी अपने डिजाइन पर काम करने की जरूरत ज्यादा है। Sonet की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। यह मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ