350cc बाइक सेगमेंट पर रॉयल एनफील्ड का कब्जा, सबसे ज्यादा बिका ये मॉडल

Best Selling bikes: इस साल मार्च महीने में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 25,508 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 24,466 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

Royal Enfield 350 CC

Top 5 best-selling 350cc bikes: भारत में 350cc बाइक्स का मार्केट अब काफी बड़ा हो चुका है। काफी नए-नए मॉडल्स इसमें आ चुके हैं। लेकिन आज भी रॉयल एनफील्ड को टक्कर दे पाना काफी मुश्किल भरा है। मार्च महीने में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में 4  बाइक्स अकेले कंपनी की ही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन 5 बाइक्स के बारे में जिन्हें सबसे ज्यादा खरीदा गया है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की डिमांड सबसे ज्यादा

इस साल मार्च महीने में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 25,508 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 24,466 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। यानी इस समय क्लासिक 350 की डिमांड सबसे ज्यादा है।

Royal Enfield Hunter 350 know price features mileage full details

Royal Enfield Hunter 350 know price features mileage full details

दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड की हंटर रही है। कंपनी ने पिछले महीने इस बाइक की 15,702 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल कंपनी इसकी 10,824 यूनिट्स की ही बिक्री करने में सफल रही थी। आपको बता दें कि हंटर इस समय यूथ को काफी पसंद आ रही है।

11,262 यूनिट्स की बिक्री करके रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,969 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

चौथे नंबर पर भी रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 रही है। इस बाइक की मार्च महीने में 8,963 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल की समान अवधि में कंपनी सिर्फ 6,211 यूनिट्स की ही बिक्री करने में सफल रही है।

पांचवे नंबर पर Jawa Yezdi ने अपनी जगह बनाई है। कंपनी ने पिछले महीने बाइक की 2,476 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3325 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ