गर्मी में कार में भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना मिनटों में लग सकती है भयंकर आग

गर्मी में अक्सर कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कार में आग लगने के वैसे तो कई कारण होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कारण सामने आ रहे हैं जिन पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता।

Car may catch fire!

Car Fire Causes: इन दिनों गर्मी तेज पड़ रही है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल भरा हो जाता है।  गर्मी में अक्सर कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब कार में आग लगने के वैसे तो कई कारण होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कारण सामने आ रहे हैं जिन पर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

कार में आग लगने के असली कारण

अगर आपकी कार बाहर ऐसी जगह पार्क होती है जहां धूप सीधे केबिन में प्रवेश करती है तो यह खतरनाक साबित हो सकता है।अगर आपकी कार में  प्लास्टिक की खाली बोतलें हैं और उन पर धूप सीधी पड़ रही है तो यह आग का कारण बन सकती है क्योंकि धूप प्लास्टिक पर टकरा कर उसे बर्न करने का काम करेगी जिससे प्लास्टिक की बोतल जल सकती है और कार में आग लग सकती है इसलिए कार में प्लास्टिक की बोतलें रखना आज ही बंद करें।

अगर कार में लाइटर रखते हैं तो आज ही इसे कार से निकाल दें क्योंकि रिपोर्ट में दावा किया है कि तेज धूप की वजह से लाइटर में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा अगर अगर डैश बोर्ड पर स्मार्टफोन रखते हैं और उस पर धूप सीधा पड़ती है तो यह भी आग का कारण बनता है।

car fire, how to avoid car fire, car wiring, short-circuit, car care tips, auto news

file photo

 इन बातों का रखें ध्यान

अपनी कार में थर्ड पार्टी या लोकल एक्सेसरीज़ लगाने से बचें।अक्सर देखने में आता है कि लोग सस्ते के चक्कर में नकली  सस्ती एक्सेसरीज को अपनी कार में अप्रशिक्षित मैकेनिक से फिट करवा लेते हैं।

कई बार गलत वायरिंग से कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग जाती है। इसके अलावा सस्ती CNG किट भी कार में न लगाएं। अपनी कार की समय पर सर्विस कराएं और खराब पार्ट्स को समय रहते बदल दें। जहां तक संभव हो गर्मी में कार को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ