महिंद्रा थार 5-डोर में मिलेगी ADAS टेक्नोलॉजी, इस दिन होगी भारत में लॉन्च

5 डोर थार को ज्यादा सेफ बनाने के लिए इसमें एडवांस्ड ADAS (Advanced driver-assistance systems) टेक्नोलॉजी को भी शामिल करेगी।

Mahindra Thar

Mahindra Thar 5 Door Update: ऑफ रोड SUVs की जब भी बात आती है तो सबसे पहले नाम अब थार (Thar) का ही आता है। थार में आपको 4X2 और 4X4 ऑप्शन मिलते हैं। अभी तक थार सिर्फ 2 डोर में ही मिल रही है लेकिन अब इसका 5 डोर वर्जन लॉन्च के लिए तैयार है। टेस्टिंग के दौरान भी इसे कई बार देखा गया है। सोर्स के मुताबिक नए मॉडल को इस साल 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में नया मॉडल साइज़ में बड़ा होगा और इसकी कीमत भी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

महिंद्रा 5 डोर थार में मिलेगा ज्यादा स्पेस

मौजूदा 2 डोर थार की तलना में 5 डोर थार में ज्यादा स्पेस मिलेगा। नया मॉडल मौजूदा थार की तुलना में बड़ी होगी क्योंकि इसमें अब दो दरवाजे लग जायेंगे, इसकी मदद से पीछे बैठने वालों को काफी सहूलियत रहेगी। मौजूदा मॉडल में पीछे बैठने को बड़ी दिक्कतें आती हैं जबकि नए मॉडल में ऐसा नहीं होगा।

ADAS टेक्नोलॉजी

5 डोर थार को ज्यादा सेफ बनाने के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स शामिल होंगे लेकिन इस बार कंपनी इसमें एडवांस्ड ADAS (Advanced driver-assistance systems) टेक्नोलॉजी को भी शामिल करेगी।

थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। नई थार 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है। यानी नया मॉडल भी काफी मजबूत रहेगा।

दो इंजन ऑप्शन

महिंद्रा थार 5 डोर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।

5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं। 5 डोर थार की कीमत इसके मौजूदा 2 डोर मॉडल से करीब दो लाख रुपये तक ज्यादा रहने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ