भारत में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच अब लोग ऐसी कारों की तलाश कर रहे हैं, जो कम खर्च में ज्यादा माइलेज दे. खासकर बड़ी फैमिली वाले ग्राहक अब 7-सीटर CNG कारों को की तरफ बढ़ रहे हैं. ये गाड़ियां न सिर्फ बेहतर माइलेज देती हैं, बल्कि लंबी दूरी के सफर में जेब पर भी कम असर डालती हैं और साथ ही, बड़ी फैमली आराम से इसमें सफर कर पाती हैं. अच्छी बात यह है कि अब बाजार में कई ऐसी फैमिली कारें मौजूद हैं, जिनमें कंपनी की तरफ से ही फैक्ट्री-फिटेड CNG किट मिलती है. ऐसे में अगर आप भी ज्यादा स्पेस, कम खर्च और शानदार माइलेज वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको 5 अच्छे विकल्पों के बारे में बताएंगे, जो आपकी पसंद के बिसाह से शानदार हो सकती है.
यह भी पढ़ें: क्यों नेपाल में अब नई गाड़ियां नहीं खरीद सकते लोग? बालेन सरकार ने लिया सख्त फैसला
Maruti Ertiga CNG
7-सीटर CNG कारों की बात हो और मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम न आए, ऐसा मुश्किल है. यह कार लंबे समय से भारतीय परिवारों की पसंद बनी हुई है. इसमें 1.5 लीटर DualJet पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री फिटेड CNG का विकल्प भी मिलता है. कंपनी के अनुसार यह करीब 26.11 km/kg तक का माइलेज देती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत शानदार स्पेस, कम मेंटेनेंस और पूरे देश में मजबूत सर्विस नेटवर्क है. बड़ी फैमिली के लिए यह कार आरामदायक और बजट फ्रेंडली मानी जाती है.
Toyota Rumion और XL6 में मिलेगा प्रीमियम फील
अगर आप थोड़ा प्रीमियम लुक और अलग ब्रांड चाहते हैं, तो टोयोटा रूमियन CNG भी शानदार विकल्प बन सकती है. यह कार काफी हद तक अर्टिगा जैसी ही है, लेकिन इसमें टोयोटा की भरोसेमंद सर्विस का फायदा मिलता है. वहीं मारुति XL6 CNG उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जो SUV जैसा डिजाइन और ज्यादा प्रीमियम केबिन चाहते हैं. इसमें कैप्टन सीट्स और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. दोनों गाड़ियां आरामदायक सफर और अच्छे माइलेज के लिए जानी जाती हैं.
Kia Carens CNG
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप प्रीमियम फीचर्स वाली फैमिली कार चाहते हैं, तो Kia कैरेंस CNG एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. इस कार का शानदार डिजाइन, बड़ा केबिन और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प दिया गया है. लंबी यात्रा के दौरान इसकी आरामदायक सीटें और बड़ा स्पेस यात्रियों को शानदार अनुभव देते हैं.
Renault Triber
अगर आपका बजट कम है और आप सस्ती 7-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं, तो रेनो ट्राइबर आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकती है. यह कॉम्पैक्ट साइज की फैमिली कार है, जिसमें जरूरत के हिसाब से सीटिंग अरेंजमेंट बदला जा सकता है. इसकी कीमत बाकी 7-सीटर CNG कारों के मुकाबले काफी कम है. कई डीलरशिप्स पर इसमें कंपनी अप्रूव्ड CNG किट भी उपलब्ध कराई जाती है. कम बजट में ज्यादा स्पेस चाहने वालों के लिए यह कार काफी मशहूर हो रही है.
यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में जल्द दौड़ेंगी Pod Taxi! नोएडा समेत इन इलाकों को मिलेगा सीधा कनेक्शन, जानें
संबंधित खबरें
नई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
8 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
11 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
14 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines