Delhi-NCR में जल्द दौड़ेंगी Pod Taxi! नोएडा समेत इन इलाकों को मिलेगा सीधा कनेक्शन, जानें रूट और स्पीड
क्या आप जानते हैं दिल्ली NCR में आने वाले वक्त में टैक्सी की शक्ल एकदम बदल जाएंगी. दरअसल, एक खास प्रोजेक्ट को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है, जिसका नाम POD Taxi है. आइए जानते हैं क्या है यै टैक्सी और क्या है इसमें ऐसा खास?

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले समय में सफर के लिए एक नई और आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है. ग्रेटर नोएडा में पॉड टैक्सी परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में यात्रा काफी आसान और तेज हो सकती है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगी फिल्म सिटी
2 / 8यह हाईटेक पॉड टैक्सी सेवा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी को आपस में जोड़ेगी. इससे यात्रियों, कारोबारियों और पर्यटकों को सीधा
करीब 14.6 किलोमीटर लंबा होगा रूट
3 / 8मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉड टैक्सी का रूट लगभग 14.6 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित किया गया है. यह नेटवर्क यमुना एक्सप्रेसवे के कई प्रमुख औद्योगिक और बिजनेस हब को कवर करेगा, जिससे रोजाना हजारों लोगों को फायदा मिल सकता है.
इन प्रमुख इलाकों में बन सकते हैं स्टेशन
4 / 8इस परियोजना के तहत सेक्टर-29, हैंडीक्राफ्ट पार्क, MSME पार्क और आसपास के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्टेशन बनाए जाने की संभावना है. इसका मकसद एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है.
पहले चरण में चलेंगी 146 पॉड टैक्सियां
5 / 8अधिकारियों के अनुसार शुरुआत में करीब 146 पॉड टैक्सियां चलाई जाएंगी. भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इस नेटवर्क में लगभग 800 और पॉड जोड़े जा सकते हैं. पूरी परियोजना में कुल 945 पॉड टैक्सियों का लक्ष्य रखा गया है.
40 किमी प्रति घंटे होगी अधिकतम रफ्तार
6 / 8इन पॉड टैक्सियों की अधिकतम स्पीड लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. हर एक पॉड में करीब 22 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी, जिससे छोटी दूरी के सफर में लोगों को तेज और आरामदायक सुविधा मिल सकेगी.
रोजाना 30 हजार यात्रियों को मिल सकता है फायदा
7 / 8अनुमान लगाया जा रहा है कि पॉड टैक्सी सेवा शुरू होने के बाद हर दिन करीब 30 हजार लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. खासतौर पर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच यात्रा करने वालों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
810 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगी परियोजना
8 / 8इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत करीब 810 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मंजूरी मिलने के बाद इसे पूरा होने में लगभग दो साल का समय लग सकता है. माना जा रहा है कि इससे यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास और रोजगार को भी नई रफ्तार मिलेगी. (Image: AI)