अर्टिगा और इनोवा से भी सस्ती है ये 7 सीटर कार, कीमत 6.09 लाख से शुरू
अगर आप एक किफायती 7 सीटर कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपके एक ऐसा ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

जब भी किसी 7 सीटर कार की बात होती है तो सबसे पहले मारुति अर्टिगा और इनोवा का ही नाम आता है। लेकिन इनकी कीमत ज्यादा है जिसकी वजह से आम खरीदार के बजट के फिट नहीं होती। ऐसे में अगर आप एक किफायती 7 सीटर कार की तलाश में हैं तो यहां हम आपके एक ऐसा ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं Renault Triber के बारे में…आइये जानते हैं इस गाड़ी के फीचर्स और इंजन के बारे में…
रेनो ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 6.09 लाख से शुरू से शुरू होती है। जबकि मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.97 रुपये से शुरू होती है। दोनों कारों की कीमत में बड़ा अंतर है। आइये जानते हैं इस कीमत ट्राइबर में आपको क्या खास मिलेगा। इस महीने इस गाड़ी पर 30,000 से 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Triber में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है जिसमें 5 बड़े लोग और 2 छोटे बच्चे आसानी से बैठ सकते हैं। लेकिन इस गाड़ी में बूट स्पेस नहीं है। डेली यूज के अलावा इसे लम्बी दूरी पर भी लेकर जा सकते हैं। लेकिन सामान रखने की जगह इसमें जगह नहीं है जो इसका एक बड़ा कमजोर पहलू है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस गाड़ी का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। इस कार में इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट कर सकते हैं।
परफॉरमेंस के लिए Renault Triber में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है।यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT से जोड़ा गया है। यह मैनुअल में 17.65 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक में 14.83 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह इंजन हर मौसम से अच्छा परफॉर्म करता है।

Renault Triber का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से है। बात करें अर्टिगा की तो यह एक भरोसेमंद 7 सीटर कार है। काफी समय से यह भारत में बिक रही है। हर महीने यह बिक्री में अव्वल भी रहती है। इंजन की बात करें तो इस गाड़ी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क ऑफर करता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
अर्टिगा में CNG का भी ऑप्शन मिलता है। माइलेज की बात करने तो पेट्रोल मोड पर यह 20.51kmpl की माइलेज देती है जबकि CNG पर 26 km/kg की माइलेज देती है। अर्टिगा में ड्यूल एयरबैग्स, ABS+EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, लोड लिमिटर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है। अर्टिगा में 5 बड़े और 2 छोटे बच्चे आसानी से बैठ सकते हैं। अर्टिगा की कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है। दोनों ही 7 सीटर कारें बेहतर हैं, अब यह आपको देखना है कि आपके लिए कौन सी वैल्यू फॉर मनी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: