हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत में लॉन्च हुआ Tesla Model Y का नया वेरिएंट L, एक चार्ज में 681KM की रेंज, जान लें कितनी है कीमत

Tesla ने भारत में Model Y का नया L वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6 सीट, 681KM रेंज और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है. जानिए क्या ये आपके लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक SUV बन सकती है.

विज्ञापन
भारत में लॉन्च हुआ Tesla Model Y L. (Photo-Tesla)

Tesla Model Y L Launched: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. Tesla ने भारत में अपने Tesla Model Y का नया L वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल पहले से ज्यादा स्पेस, आराम और एडवांस फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह फैमिली और लंबी दूरी के सफर के लिए और बेहतर विकल्प बन जाता है. नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा व्हीलबेस है. इसकी वजह से कार के अंदर बैठने वालों को ज्यादा लेग स्पेस मिलता है, जिससे लंबे सफर में भी आराम बना रहता है.

6-सीटर लेआउट और बेहतर सीटिंग

इस मॉडल में 6-सीटर लेआउट दिया गया है, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं. वहीं, आगे की सीटों में थाई एक्सटेंशन जोड़ा गया है, जो हाईवे ड्राइव के दौरान अतिरिक्त आराम देता है.

Photo-Tesla

सस्पेंशन और ड्राइविंग अनुभव में सुधार

कार में पहले की तरह मल्टीलिंक सस्पेंशन दिया गया है, लेकिन अब इसमें इलेक्ट्रॉनिक कंटीन्यूअसली वेरिएबल डैम्पिंग और अलग-अलग ड्राइव मोड्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे ड्राइविंग ज्यादा स्मूद हो जाती है.

विज्ञापन

रेंज और परफॉर्मेंस दमदार

कंपनी के मुताबिक, इस वेरिएंट की WLTP रेटिंग के अनुसार रेंज 681 किलोमीटर तक है, जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा है. इसकी टॉप स्पीड 201 किमी प्रति घंटा है और 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5 सेकंड में पकड़ लेती है.

Photo-Tesla

ऑल-व्हील ड्राइव का फायदा

इस नए मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो खराब या गीली सड़कों पर बेहतर ट्रैक्शन देता है. इससे कार की ग्रिप और कंट्रोल दोनों बेहतर हो जाते हैं.

विज्ञापन

कितनी है कीमत?

शानदार लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस Model Y लांग व्हीलबेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इस कार में फुल सेल्फ-ड्राइविंग का ऑप्शन भी दिया गया है, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अलग से करीब 6 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

व्हील्स और कलर ऑप्शन

नए Model Y L में 19 इंच के Machina 2.0 अलॉय व्हील्स मिलते हैं. कार का इंटीरियर ब्लैक थीम में आता है, जबकि एक्सटीरियर के लिए कई कलर ऑप्शन दिए गए हैं, जिनमें कुछ के लिए अतिरिक्त कीमत भी देनी होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 23 अप्रैल को होगा बाइक का डबल धमाका! लॉन्च होंगी ये दो शानदार एडवेंचर बाइक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola