Tata Tigor: बाजार में इन दिनों सस्ती सीएनजी गाड़ियों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में टाटा की एक दमदार कार है Tata Tigor. खास बात यह है कि इस कार में पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह जबरदस्त कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। इसमें ऑटो एसी का फीचर है और यह कार हाई पिकअप के लिए 85bhp की पावर जनरेट करती है।
बेस मॉडल की कीमत 6.29 लाख रुपये
टाटा मोटर्स की इस धांसू कार में 1199 cc का इंजन दिया गया है। इसमें पेट्रोल वर्जन का बेस मॉडल 6.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका सीएनजी इंजन 9.48 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन 12.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कार में कंट्रास्ट-ब्लैक छत और क्रोम इंसर्ट दिया गया है।
एक बार फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर की रेंज
Tata Tigor को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 19.2 kmpl की माइलेज देती है, वहीं, कार का सीएनजी इंजन 28.06 kg/km की माइलेज आसानी से निकाल लेता है। वहीं, कार का ईवी वर्जन एक बार फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर की रेंज लेता है। इस कार में एलईडी टेल लाइट और हाई-माउंटेड एलईडी स्टॉप लैंप दी गई है।
Tata Tigor में आते हैं ये फीचर्स
- कार में 419 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
- इसमें XE, XM, XZ, और XZ+ चार वेरिएंट।
- कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 15-इंच सिल्वर अलॉय व्हील
- कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की एडिशन सेफ्टी मिलती है।
- 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- कार में 5 कलर ऑप्शन 170 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
ये भी पढ़ें: Maruti की बेस्ट कार, 7 लाख से कम कीमत और 34 की माइलेज
ये भी पढ़ें: Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन
संबंधित खबरें
CNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
9 mins agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
13 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
18 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
22 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
2 days agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines