Tata Tiago EV में होगी फास्ट चार्जिंग, सिंगल चार्ज में इतने किलोमीटर चलने का दावा
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Tata Tiago EV: टाटा टियागो ईवी को 8.49 लाख रुपये (शुरुआती, एक्स-शोरूम, भारत) की रेंज के साथ लॉन्च किया गया है। यह कीमत टियागो को सबसे किफायती चार-पहिया इलेक्ट्रिक कार बनाती है। यह पहली ऐसी भी इलेक्ट्रिक कार बन गई है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है।
Tiago EV इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) से चलने वाली Tiago से 3.1 लाख रुपये अधिक महंगी है और ये कीमतें केवल पहले 10,000 ग्राहकों के लिए लागू हैं। इनमें से भी ये 2,000 मौजूदा Nexon EV और Tigor EV ग्राहकों के लिए आरक्षित हैं।
Tata Tiago EV हैचबैक की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसकी डिलीवरी जनवरी से शुरू होगी। Tiago EV को दो लिथियम-आयन बैटरी पैक से साथ तैयार किया गया है। इनमें एक- 19.2kWh की है और दूसरी 24kWh की। दोनों की 8 साल / 1,60,000 किमी की वारंटी है।
19.2kWh बैटरी का दावा किया गया MIDC रेंज 250km है, जबकि बड़ी बैटरी से 315km की MIDC रेंज का दावा किया गया है। टाटा का दावा है कि टियागो ईवी फास्ट चार्जिंग में भी सक्षम है, और दोनों बैटरी पैक को 50kW डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके केवल 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: