---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata की दो नई बजट कारें, किफायती कीमत पर मिलेगा हाई माइलेज

Tata Tiago EV Blitz Edition फुल चार्ज होने पर 315 किलोमीटर तक चलेगी। यह कार 24 kWh के बैटरी सेटअप के साथ मिलेगी।

Tata Tiago EV Blitz Edition : टाटा मोटर्स इंडियन कार मार्केट में एक भरोसेमंद ब्रांड है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी अपनी दो नई कारें लॉन्च करने वाला है। हम बात कर रहे हैं Tata Tiago EV Blitz Edition और Tata Altroz EV की। दोनों कंपनी की हाई सेल मॉडल हैं। ईवी कार की बढ़ती मार्केट को देखते हुए अब कंपनी ने अपनी इन दोनों गाड़ियों के इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है। यह दोनों हाई रेंज कारें होंगी। इनमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंट लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

Tata Tiago EV Blitz Edition

2023 ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया था। यह न्यू जनरेशन कार होगी, जिसके इंटीरियर में लग्जरी और कम्फर्ट का बेहद ध्यान रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार 10 लाख रुपये एक्स शोरूम से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस रेंज के अंदर आएगी। फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमत और डिलीवरी डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार अप्रैल 2024 तक पेश कर दी जाएगी।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ABS

यह धांसू कार डुअल कलर ऑप्शन में आएगी। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पन 315 किलोमीटर तक चलेगी। यह कार 24 kWh के बैटरी सेटअप के साथ मिलेगी। यह पावरफुल बैटरी कार में 75 bhp की पावर जनरेट करेगी। कंपनी इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर सकती है। इस 5 सीटर कार में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेफ्टी के लिए एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, और डिजिटल डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह फैमिली कार होगी, इसमें एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेंगी।

---विज्ञापन---

Tata Altroz EV

हाल ही में इस कार को सीएनजी के साथ लॉन्च किया गया था। यह पहली कार है जिसमें सीएनजी के दो सिलेंडर मिलते हैं। अब कंपनी इसके ईवी वर्जन पर काम कर रही है। Tata Altroz EV 12 से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलेगी। यह कार सिंगल चार्ज पर 306 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। कार सामान्य चार्जर से करीब 8 घंटे में फुल चार्ज होगी। इसमें 26 kWh की बैटरी सेटअप मिलेगा। अनुमान है कि यह कार Jan 2025 तक पेश कर दी जाएगी। इसकी पावरफुल बैटरी 127.2bhp तक की पावर जनरेट करेगी। बता दें बाजार में पहले से Tata Nexon EV और Tigor EV मौजूद है। इस कार में डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2023 09:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola