Tata Tiago, Tata EV Launch: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे किफायती और पॉपुलर हैचबैक Tiago को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले कई दिनों से इसके टीजर जारी कर रही थी और अब आखिरकार नई Tata Tiago 2026 की कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ गया है. इस बार कंपनी ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला, बल्कि सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट पर भी बड़ा फोकस किया है. खास बात यह है कि Tiago अब भी पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन में उपलब्ध है. कंपनी का दावा है कि नई टियागो पहले से ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा प्रैक्टिकल हो गई है.
5 लाख रुपये से कम में लॉन्च हुई नई Tiago
टाटा मोटर्स ने नई Tata Tiago 2026 की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी है. यह कीमत इसके बेस पेट्रोल वेरिएंट की है. वहीं टॉप पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने CNG और EV मॉडल्स को भी नए अपडेट्स के साथ पेश किया है.
• पेट्रोल वेरिएंट: 4.69 लाख रुपये से शुरू
• पेट्रोल टॉप वेरिएंट: 7.29 लाख रुपये तक
• Tiago CNG: 5.79 लाख रुपये से 7.99 लाख रुपये तक
• Tiago EV: 6.99 लाख रुपये से शुरू
• BaaS स्कीम के तहत Tiago EV: 4.69 लाख रुपये से शुरू
पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई नई Tiago
नई Tiago फेसलिफ्ट में कंपनी ने सेफ्टी पर सबसे ज्यादा काम किया है. अब कार के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है ताकि एक्सीडेंट की स्थिति में यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिल सके.
कंपनी ने लॉन्च इवेंट में डुअल इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट का डेमो भी दिखाया. टाटा का दावा है कि कार को ऐसी स्थिति में भी मजबूत बनाया गया है जहां एक ही वाहन से दो बार टक्कर हो. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.
खराब रास्तों पर भी देगी दमदार परफॉर्मेंस
कंपनी का कहना है कि नई Tiago को भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. चाहे शहर की ट्रैफिक वाली सड़कें हों या खराब ग्रामीण रास्ते, कार हर जगह बेहतर स्टेबिलिटी और कंट्रोल देने के लिए तैयार की गई है. हाई ग्राउंड क्लियरेंस और मजबूत सस्पेंशन इसे पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं.
ये भी पढ़ें-गर्मी से बचने का धांसू देसी जुगाड़, सिर्फ इतने में बना डाली AC वाली स्कूटी, देखकर लोग रह गए हैरान
फीचर्स में हुआ बड़ा अपग्रेड
नई Tata Tiago में अब कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं जो पहले महंगी कारों में देखने को मिलते थे. कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और प्रीमियम हो गया है. कंपनी ने ड्राइवर कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए कई नए सेफ्टी असिस्ट फीचर्स भी शामिल किए हैं.
Tiago EV में अब मिलेगी लाइफटाइम बैटरी वारंटी
टाटा ने Tiago EV को भी नए अपडेट्स के साथ पेश किया है. कंपनी ने इस बार सिर्फ डिजाइन और फीचर्स ही नहीं बदले, बल्कि EV यूजर्स की सबसे बड़ी चिंता यानी रेंज एंग्जायटी को भी कम करने की कोशिश की है. नई Tiago EV की बैटरी पर कंपनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है. इसके अलावा कार सिर्फ 30 मिनट में फास्ट चार्ज हो सकती है. इसमें मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन दिए गए हैं ताकि यूजर्स को चार्जिंग में ज्यादा परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें-Rapido-Uber पर बाइक कैसे चलाए, इस पर कितनी होती है कमाई? जानिए बाइक टैक्सी जॉब शुरू करने से पहले जरूरी बातें
इंजन और पावर में क्या है खास?
नई Tiago में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 86 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है. वहीं CNG वर्जन में यही इंजन 75.5 हॉर्सपावर की पावर देता है. कार मैन्युअल और AMT दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आती है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti WagonR, Celerio और Hyundai Grand i10 जैसी कारों से माना जा रहा है.
भारत की पहली CNG ऑटोमैटिक कार बनी Tiago
नई Tata Tiago फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका CNG AMT वेरिएंट है. यह भारत की पहली ऐसी कार बन गई है जिसमें CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. कंपनी ने इसमें ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दी है, जिससे डिक्की में ज्यादा स्पेस मिलता है. अब CNG कार खरीदने वाले ग्राहक भी बिना क्लच के आसान ड्राइविंग का मजा ले सकेंगे.
सीटिंग और कंफर्ट में भी हुआ सुधार
टाटा ने इस बार यात्रियों के आराम का भी खास ध्यान रखा है. नई Tiago में अब 626 mm की ऊंची सीटिंग पोजीशन मिलती है, जिससे सड़क साफ दिखाई देती है और कार में बैठना-उतरना भी आसान हो जाता है. नई सीट्स को टाटा के ALFA प्लेटफॉर्म से इंस्पायर होकर डिजाइन किया गया है. लंबी दूरी की यात्रा में अब बेहतर अंडर-थाई सपोर्ट मिलेगा, जिससे सफर पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- आपकी कार क्यों पी रही है ज्यादा पेट्रोल? ड्राइविंग में कर रहे ये बड़ी गलतियां
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
7 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines