Rapido-Uber पर बाइक कैसे चलाए, इस पर कितनी होती है कमाई? जानिए बाइक टैक्सी जॉब शुरू करने से पहले जरूरी बातें

Rapido और Uber पर बाइक चलाकर लोग रोजाना हजारों रुपये तक कमा रहे हैं. लेकिन क्या इसके लिए पहले पैसे जमा करने पड़ते हैं? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर कमाई तक की पूरी डिटेल.

Rapido-Uber.jpg
1 / 8

 

आजकल बहुत से लोग नौकरी या पढ़ाई के साथ अतिरिक्त कमाई के तरीके तलाश रहे हैं. ऐसे में Rapido और Uber जैसी कंपनियों के साथ बाइक चलाकर पैसा कमाने का विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. Rapido और Uber खुद बाइक उपलब्ध नहीं कराते. इन प्लेटफॉर्म्स पर काम करने के लिए आपके पास अपनी खुद की बाइक होना जरूरी है. अगर जरूरी डॉक्यूमेंट पूरे हैं, तो आसानी से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

विज्ञापन

ऐसे होता है रजिस्ट्रेशन

ऐसे होता है रजिस्ट्रेशन2 / 8

काम शुरू करने के लिए कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं और वेरिफिकेशन पूरा होने पर अकाउंट एक्टिव हो जाता है.

विज्ञापन

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत?3 / 8

रजिस्ट्रेशन के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक की RC, इंश्योरेंस और बैंक अकाउंट डिटेल्स मांगी जाती हैं. कुछ शहरों में पुलिस वेरिफिकेशन भी जरूरी हो सकता है.

क्या पहले पैसे जमा करने पड़ते हैं?

क्या पहले पैसे जमा करने पड़ते हैं?4 / 8

आमतौर पर Rapido या Uber जॉइन करने के लिए कोई बड़ी फीस नहीं ली जाती. हालांकि कुछ मामलों में बैग, टी-शर्ट, जैकेट या आईडी किट के लिए छोटा सिक्योरिटी चार्ज लिया जा सकता है. कुछ शहरों में लिया गया सिक्योरिटी अमाउंट बाद में रिफंड भी किया जा सकता है. हालांकि यह नियम शहर और कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से बदल सकते हैं. ये भी पढे़ं-  पेट्रोल-डीजल के बाद ऐसे लगेगा महंगाई का झटका! 1 जून से महंगी हो सकती हैं ये धांसू बाइक्स

विज्ञापन

 कैसे मिलता है काम?

 कैसे मिलता है काम?5 / 8

अकाउंट एक्टिव होने के बाद मोबाइल ऐप पर राइड रिक्वेस्ट आने लगती है. राइड एक्सेप्ट करने के बाद ग्राहक को उसकी मंजिल तक पहुंचाना होता है. कुछ शहरों में बाइक टैक्सी के साथ डिलीवरी का ऑप्शन भी मिलता है.

कितनी हो सकती है कमाई?

कितनी हो सकती है कमाई?6 / 8

कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितने घंटे काम करते हैं और किस शहर में बाइक चलाते हैं. बड़े शहरों में डिमांड ज्यादा होने के कारण कमाई भी बेहतर हो सकती है. कई लोग रोज 8 से 10 घंटे बाइक चलाकर 1000 से 2000 रुपये तक कमा लेते हैं. वहीं पार्ट टाइम काम करने वाले लोग भी रोज 400 से 800 रुपये तक की कमाई कर लेते हैं. कंपनियां कई बार ज्यादा राइड पूरी करने पर बोनस और इंसेंटिव भी देती हैं. बारिश, पीक टाइम और ज्यादा डिमांड वाले समय में कमाई और बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें- 500KM+ रेंज वाली 7-सीटर EVs की एंट्री! Maruti से Tata तक लाने वाली हैं फैमिली के लिए धांसू इलेक्ट्रिक कारें

विज्ञापन

सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी

सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी7 / 8

काम के दौरान हेलमेट पहनना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग सबसे अहम मानी जाती है.

 समय की आजादी बना रही लोगों की पसंद

 समय की आजादी बना रही लोगों की पसंद8 / 8

Rapido और Uber के साथ काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें समय की आजादी मिलती है. लोग अपनी सुविधा के हिसाब से काम और छुट्टी दोनों तय कर सकते हैं. अगर आपके पास बाइक और जरूरी दस्तावेज हैं, तो यह कमाई का अच्छा विकल्प बन सकता है. लेकिन काम शुरू करने से पहले कंपनी की सभी शर्तें और नियम ध्यान से पढ़ लेना जरूरी है. (Image credit-AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन