आपकी कार क्यों पी रही है ज्यादा पेट्रोल? ड्राइविंग में कर रहे ये बड़ी गलतियां

अगर आपकी कार पहले से ज्यादा पेट्रोल पी रही है, तो सिर्फ इंजन नहीं आपकी ड्राइविंग आदतें भी इसकी वजह हो सकती हैं. जानिए वो 5 गलतियां जो आपकी जेब पर भारी पड़ रही हैं.

car
1 / 7

विज्ञापन

तेज रफ्तार में लगातार ड्राइविंग

तेज रफ्तार में लगातार ड्राइविंग2 / 7

बहुत ज्यादा स्पीड में लगातार कार चलाने से इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. हाईवे पर लंबे समय तक तेज रफ्तार बनाए रखने से पेट्रोल तेजी से खर्च होता है और माइलेज कम होने लगता है.

विज्ञापन

बार बार एक्सेलरेटर और अचानक ब्रेक

बार बार एक्सेलरेटर और अचानक ब्रेक3 / 7

कई लोग जरूरत से ज्यादा तेज एक्सेलरेटर दबाते हैं और अचानक ब्रेक लगाते हैं. इस तरह की एग्रेसिव ड्राइविंग से इंजन को बार बार ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ जाती है.

 लंबे समय तक इंजन चालू रखना

 लंबे समय तक इंजन चालू रखना4 / 7

ट्रैफिक सिग्नल, पार्किंग या किसी का इंतजार करते समय कई लोग गाड़ी का इंजन बंद नहीं करते. इसे आइडलिंग कहा जाता है. गाड़ी खड़ी रहने के बावजूद इंजन लगातार पेट्रोल खर्च करता रहता है.

विज्ञापन

सही समय पर गियर न बदलना

सही समय पर गियर न बदलना5 / 7

गलत गियर में गाड़ी चलाना भी माइलेज घटाने की बड़ी वजह बन सकता है. कम स्पीड में हाई गियर या ज्यादा स्पीड में लो गियर इस्तेमाल करने से इंजन पर दबाव बढ़ता है और पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है.

टायर प्रेशर की अनदेखी पड़ सकती है भारी

टायर प्रेशर की अनदेखी पड़ सकती है भारी6 / 7

अगर टायर में हवा कम या ज्यादा हो, तो गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों प्रभावित होते हैं. कम हवा होने पर सड़क पर घर्षण बढ़ जाता है और इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

विज्ञापन

सही ड्राइविंग से बढ़ सकता है माइलेज

सही ड्राइविंग से बढ़ सकता है माइलेज7 / 7

स्मूद ड्राइविंग, सही गियर, सीमित स्पीड और समय पर टायर प्रेशर चेक करवाने जैसी आदतें आपकी कार का माइलेज बेहतर बना सकती हैं. इससे पेट्रोल की बचत भी होगी और कार की परफॉर्मेंस भी लंबे समय तक अच्छी बनी रहेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन