Tata Punch: टाटा पंच मिडिल सेगमेंट की सस्ती कार है। सितंबर 2023 में इसके कुल 13036 यूनिट्स की सेल हुई थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 15317 यूनिट्स पहुंच गई। यह 5 सीटर कार है। कार में 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिससे लंबे सफर में अधिक सामान लेकर सफर किया जा सकता है। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे खराब रास्तों पर भी यह स्मूथ राइड देती है। Tata Punch शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये का मिलता है।
कार के फ्रंट में डुअल एयरबैग
इस कार में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। CNG पर यह कार 26.99km/kg की माइलेज देता है। कार में चार वेरिएंट आते हैं। कार का पेट्रोल वर्जन 88 PS की पावर देती है। इसमें 115 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। कार के फ्रंट में डुअल एयरबैग मिलते हैं। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। पेट्रोल पर यह कार 20.09 kmpl की माइलेज देती है।
कार में ऑटो एसी और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम
इस कार में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। कार का सीएनजी वर्जन 73.5 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 7 इंच के सेमी डिजिटल इंस्ट्रृमेंट पैनल और ISOFIX चाइल्ड एंकर दिया गया है। कार में ऑटो एसी और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसमें क्रूज कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस फीचर्स है। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलता है। बाजार में यह Hyundai Exter और Maruti Ignis को टक्कर देती है। एंटी ब्रेकिंग सिस्टम सेंसर से चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।
1.2-लीटर के पेट्रोल इंजन
Hyundai Exter की बात करें तो यह कार 1.2-लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह कार सीएनजी में भी आती है। कार का बेस मॉडल 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 10.15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह कार सात कलर ऑप्शन में मिलती है। कार में पांच वेरिएंट मिलते हैं। यह कार 83 PS की पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क देती है। कार में छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
54 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines