Tata Nexon Discounts: देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon की बिक्री अब लगातर गिर रही है जिसका एक बड़ा कारण इसका डिजाइन हो सकता है। ऐसे में कंपनी Nexon की बिक्री को बढ़ाने के लिए डिस्काउंट का सहारा ले रही है। कभी टॉप 5 में अपनी जगह बनाने वाली Nexon ग्राहकों के लिए तरस रही है। टाटा ने अपनी दूसरी कारों पर भी डिस्काउंट ऑफर किया है। आइये जानते हैं…
Nexon पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट
टाटा मोटर्स ने अपनी Nexon रेंज पर 16,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। Nexon की 8 लाख रुपये से लेकर 15.80 रुपये तक जाती है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 120 hp की पावर देता है जबकि इसका 1.5 लीटर का डीजल इंजन 115hp की पावर देता है। Nexon का सीधा मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue और Maruti Brezza से होगा।
Tata ने अपनी छोटी कार Tiago पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है इस कार में 1.2L का पेट्रोल इंजन दिया है इसके अलावा टाटा टिगोर पर 55,000 रुपये की बचत कर सकते हैं जबकि कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच पर 18,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफ़र कर रही है। इन डिस्काउंट में बारे में ज्यादा जानकारी के लिए टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
इन कारों पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
अगस्त महीने में Tata Harrier और Safari पर काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। Harrier आप 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते है। यह डिस्काउंट पुराने MY2023 स्टॉक पर ही है। डिस्काउंट हैरियर के मैन्युअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर मिल रहा है। इस SUV पर 2.0 लीटर का, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। डिजाइन और इंजन के दम पर शानदार SUV है।
टाटा सफारी परभी आप पूरे 1.65 लाख रुपये तक की बचत कर सकते है। बता दें कि सफारी कंपनी की फ्लैगशिप गाड़ी है और यह कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। इस SUV पर 2.0 लीटर का, 4 सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 170hp की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है। इनमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सफारी की कीमत 16.19 लाख रुपये से लेकर 27.34 लाख रुपये तक जाती है।