Royal Enfield की ये 3 दमदार बाइक्स लॉन्च के लिए तैयार! कीमत हुई लीक

Royal Enfield Upcoming Bikes: अगर आप रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के दीवाने हैं और कंपनी की नई बाइक्स खरीदने के मूड में हैं… तो बना लो अपना बजट क्योंकि कंपनी तीन नई बाइक्स से पर्दा उठा रही है…

RE
विज्ञापन
विज्ञापन

Royal Enfield Classic 650 Twin

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन को लॉन्च करेगी, इस बाइक के नाम को करीब 3 महीने पहले ट्रेडमार्क कराया गया था। लगातार इस बाइक की टेस्टिंग चल रही है। कई बार इसे स्पॉट भी किया जा चुका है।

कंपनी इस बाइक को अपने चेन्नई प्लांट में बना रही है। यह एक क्रूजर बाइक के तौर पर आएगी। यह कंपनी की सबसे प्रीमियम बाइक है। बाइक के 650cc का दमदार इंजन मिलेगा। इस बाइक को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड अपनी क्लासिक 350 बाइक का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करेने जा रही है। बाइक में नए फीचर्स और डिजाइन देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं इसमें अलग-अलग वेरिएंट को अलग-अलग नाम दिया जायेगा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेरिएंट का नाम ‘हेरिटेज’, ‘हेरिटेज प्रीमियम’, ‘सिग्नल्स’, ‘डार्क’ और टॉप एंड ‘क्रोम’ होगा।

इस में LED हेडलाइट, टेललाइट और बाइक के कई हिस्सों पर क्रोम फिनिश देखने को मिलने वाली है। राइडर्स की सहूलियत के लिए बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा जिसमें  गियर पोजिशन इंडिकेटर से लेकर USB-C चार्जर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाइक की सीट को बेहतर और सॉफ्ट रखा जाएगा ताकि लंबी दूरी पर थकान न हो और आसानी से सफ़र पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

Royal Enfield Himalayan 650

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की कामयाबी के बाद कंपनी इस बाइक का ताकतवर मॉडल लॉन्च करने जा रही है जिसे Himalayan 650 के नाम से उतारा जाएगा। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा कई बार देखा गया है। रोड रोडिंग और एडवेंचर टूरर के लिए इस बाइक को पेश किया जाएगा। इस बाइक में 650cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन मिलेगा।

विज्ञापन

यह अपने मौजूदा मॉडल हिमालयन 450 से थोड़ी दे अलग हो सकती है पर इसका डिजाइन एक जैसा रहने की उम्मीद है। बाइक के एलसीडी स्पीडोमीटर मिल सकता है जो  ब्लूटूथ और गूगल मैप्स जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है ब्लूटूथ और गूगल मैप्स जैसे फीचर्स से लैस होगा। बाइक के फ्रंट में USD फोर्क सस्पेंशन मिलेंगे। बाइक की कीमत 4.2 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ