अप्रैल 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी Tata Nexon, जानें Brezza और Creta किस नंबर पर
Edited By Amit Kasana

suv cars
Edited By Amit Kasana

suv cars
Car Sales in April 2023: अप्रैल 2023 में टाटा की नेक्सन सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बन गई है। सामने आए आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में टाटा नेक्सन की 15,002 यूनिट बेची गई। इसके बाद दूसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा रही जिसकी 14,186 यूनिट्स की बिक्री हुई।
अप्रैल 2023 में तीसरे नंबर पर रही मारुति ब्रेजा, इसकी कुल 11,836 यूनिट्स बेची गई। इसके अलावा टाटा पंच की 10,934 यूनिट, हुंडई वेन्यू की 10,342 यूनिट, किआ सोनेट की 9,744 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 9,617 यूनिट, मारुति फ्रोंक्स की 8,784 यूनिट, ग्रैंड विटारा की 7,742 यूनिट और सेल्टोस की 7,213 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। जो 120 ps की पावर देता है। इंजन 260 nm का पीक टॉर्क जेनरेट देता है। Tata nexon में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इंजन दिया गया है। यह कार 22.0 kmph की माइलेज देती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। Tata nexon शुरूआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: