टाटा की कार खरीदने वालों झटका लगने वाला है. अगर आप इस कंपनी की कार खरीदने का प्लान बना रहा है तो आपके लिए थोड़ी बुरी खबर है क्योंकि टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इस दौरान कंपनी पेट्रोल डीजल के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कारों के भी दाम बढ़ाने वाली है. ये नई कीमते 1 सिंतबर 2026 से लागूं होंगी.
25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम
टाटा मोटर्स के मुताबिक अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी. कंपनी ने पूरे पोर्टफोलियो में अधिकतक 25,000 रुपये तक कीमत बढ़ाने की बात कही है. इसका ये मतलब नहीं है की हर कार 25 हजार रुपये महंगी हो जाएगी. कितनी बढ़ोतरी हुई है ये मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से तय की जाएगी. हालांकि कंपनी ने अभी ये खुलासा नहीं किया है कि किस मॉडल और वेरिएंट की कितनी कीमत बढ़ाई जाएगी.
क्यों बढ़ाई जा रही कीमतें
कंपनी ने गाड़ियों को कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट और लगातार बने हुए Inflationary Pressures को वजह बताया है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है, जबकि इसका कुछ असर ग्राहकों पर डाला जा रहा है.
किन गाड़ियों की बढ़ सकती है कीमत?
इन बढ़ती कीमतों का असर टाटा के लगभग पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियों पर पड़ेगा. पेट्रोल-डीजल कारों में Tiago, Tigor, Punch, Altroz, Nexon, Curvv, Sierra, Harrier और Safari शामिल हैं. यानी इन मॉडल्स को खरीदने वाले ग्राहको को 1 सिंतबर के बाद ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें-Maruti की कारें फिर हुईं महंगी, Baleno पर सबसे ज्यादा असर, देखें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
क्या इलेक्ट्रिक कारों के भी बढ़ेंगे दाम
टाटा की इलेक्ट्रिक कारें भी इस बढ़ोतरी से बच नहीं पाएंगी. कंपनी की ईवी रेंज में Tiago EV, Tigor EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV, Sierra EV और Harrier EV शामलि हा. इनकी कीमत भी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है.
दो महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत
टाटा मोटर्स ने इससे पहले जुलाई 2026 में भी अपनी कारों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी. अब सिंतबर में फिर कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है. यानी करीब 2 महीने के अंदर ग्राहकों को दूसरी बार बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ेगा.
Hyundai और Maruti ने भी बढ़ाए दाम
कारों की कीमत बढ़ाने वाली टाटा अकेली कंपनी नहीं है. Hyundai ने भी सितंबर 2026 से अपने कारों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. वहीं मारुति सुजुकी भी इस महीने की शुरुआत में अपनी कारों की कीमत बढ़ा चुकी है. ऐसे में नई कार खरीदने वालों के लिए आने वाले दिनों में बजट बढ़ाना पड़ सकता है.
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
9 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
12 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
13 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines