Hyundai Car Price Hike: महंगी होंगी Hyundai की कारें! Creta-Exter से i20 तक 1% तक बढ़ेंगे दाम, इस तारीख से लागू होगी नई कीमत

Hyundai की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है. कंपनी अपनी कारों की कीमत बढ़ने वाली है. ऐसे में Creta, Exter, Aura और i20 समेंत कंपनी की कारों की कीमत में 1% की बढ़ोतरी होगी.

Hyundai car price hike 2026.

Creta से i20 तक महंगी होंगी Hyundai की कारें. (Image Credit-AI)

आने वाले टाइम में Hyundai की नई कार खरीदने वालों को झटका लगने वाला है, क्योंकि कंपनी ने अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी की कारे 1 सिंतबर 2026 से महंगी हो जाएंगी और इनकी कीमतें 1 प्रतिशत बढ़ जाएंगी. ऐसे में अगर आप Creta, Exter, Aura या i20 जैसी कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इनकी बढ़ी हुई कीमतें चुकाना पड़ेगी.

विज्ञापन

कंपनी के मुताबिक कीमतों में कितना इजाफा होगा, यह अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा. कंपनी का कहना है कि कीमत बढ़ाने का फैसला कच्चे माल और कमोडिटी की बढ़ती लागत, ऑपरेशनल खर्च में इजाफे और लगातार बनी रही ग्लोबल राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के देखते हुए लिया गया है.

विज्ञापन

क्या है कीमत बढ़ने की वजह?

कच्चे माल की बढ़ती कीमत 

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे काई कारण बताए हैं. इनमें सबसे बड़ा कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत है. कार बनाने में स्टील, एल्युमीनियम और दूसरे कई तरह के कच्चे माल का इस्तेमाल होता है. इनका कीमत बढ़ने से कार  की मैन्युफैक्चरिंग लागत पर भी असर पड़ा है

ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स 

कच्चे माल के अलावा कारों की मैन्युफेक्चरिंग, ट्रांसपोर्टेशन और डिलीवरी से जुड़े खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है. ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने का सीधा असर कंपनी के कुल खर्च पर पड़ा है. इसी वजह से कंपनी न कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है.

विज्ञापन

ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी असर

अभी दुनिया में चल रहे तनाव और अनिश्चितता का असर ग्लोबल सप्लाई चेन पर भी पड़ा है. कंपोनेंट्स की उपलब्धता और माल की ढुलाई की लागत में बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में Hyundai का कहना है कि कंपनी अब ढ़ती लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब लागत का एक छोटा हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है. 

विज्ञापन

Creta से Exter तक पर पड़ेगा असर

Hyundai भारत में कई सेगमेंट में कारें बेचती है. कंपनी की Creta, Exter, Aura और i20 जैसी कारों की अच्छी मांग है. नई कीमत लागू होने के बाद इन कारों समेंत कंपनी की सभी पैसेंजर गाड़ियों की कीमत पर असर पड़ेगा.

फेस्टिवल सीजन में बढ़ सकती है कीमत की चिंता

सिंतबर से भारत में फेस्टिवल सीजन भी शुरू हो जाता है. दिवाली और धनतेरस के दौरान बड़ी संख्या में लोग नई कार खरीदते हैं. इस दौरान कंपनियां और डीलर बिक्री बढ़ाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर भी देते हैं. ऐसे में खरीदारों को एक तरफ मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा देखना होगा और दूसरी तरफ Hyundai की बढ़ी हुई कीमेत का भी ध्यान रखना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ