Tata Harrier ev: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स आज (3 जून) अपनी दमदार और लोकप्रिय एसयूवी Harrier ev को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस कार के कई फीचर्स का खुलासा हो गया है। ड्यूल-मोटर सेटअप की वजह से यह कंपनी की पहली ऑल-व्हील ड्राइव से लैस एसयूवी होगी।
कंपनी का दावा है कि यह ऑन रोड्स के साथ ऑफ रोड्स पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। हैरियर EV को पिछले काफी समय से इसे अलग-अलग जगहों पर टेस्ट किया जा रहा है। हर तरह के मौसम में इस गाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। नई हैरियर इलेक्ट्रिक के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स का खुलासा हुआ है। कंपनी ने एक वीडियो के जरिए इसके ऑफ-रोड फीचर्स को भी प्रदर्शित किया है।
डिजाइन
टाटा हैरियर EV का डिजाइन थोड़ा स्लीक और स्पोर्टी होगा। इसके फ्रंट में नई हेडलाइट्स, बोनट और बंपर देखने को मिलेगा। डिजाइन के मामले में नया मॉडल थोड़ा बेहतर होगा। इसमें 19 इंच के डायमंड कट वाले व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्लीक टेललाइट्स भी मिलेगी। ओवरआल गाड़ी के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। नई हैरियर के जरिये यूथ के साथ फैमिली क्लास को टारगेट करेगी।
फीचर्स
आगामी टाटा हैरियर EV के टॉप फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑफ-रोड मोड मिलेगा। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा सेटअप, एक पारदर्शी, 12.3-इंच का सेंट्रल डिस्प्ले, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीटें और सनरूफ की सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें सबसे बेस्ट सीटें मिलेंगी ताकि कार में बैठे लोगों को आराम मिले। सेफ्टी के लिए नई Harrier EV में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड, ESC जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
बैटरी और रेंज
नई हैरियर EV में 2 इलेक्ट्रिक मोटर (हर एक्सल पर एक) मिलेंगी, जो 500Nm से ज्यादा का टॉर्क जनरेट करेंगी। दावा किया जा रहा है कि एक बार चार्ज करने पर 525किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 17.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। लॉन्च के बाद नई हैरियर EV का असली मुकाबला महिंद्रा BE6, Hyundai Creta ev और BYD अट्टो-3 जैसी गाड़ियों से होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल मजबूत होगा और यह 5 स्टार रेटिंग प्राप्त कर सकता है। अगर आप नई हैरियर EV का इंतजार कर रहे हैं तो थोड़ा और इन्तजार करें… कुछ ही देर में इसकी कीमत और अन्य फीचर्स का खुलासा होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 5.44 लाख की इस 7 सीटर कार को खरीदने के लिए लगी भीड़, 27km का मिलेगा माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines