Tata Harrier EV New Variant: इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए Tata Motors ने Harrier EV का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे और ज्यादा किफायती बनाते हुए फीचर्स और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं किया है. नए Fearless+ QWD 75 वेरिएंट के आने से अब ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प और बेहतर वैल्यू मिल रही है.
नया वेरिएंट और कीमत
Tata Motors ने Harrier EV का नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है. खास बात यह है कि यह वेरिएंट टॉप मॉडल से करीब 2.50 लाख रुपये सस्ता है. इससे अब AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी पहले से ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गई है. अब इस SUV में दो AWD ऑप्शन मौजूद हैं, जिससे खरीदार अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं.
फीचर्स में कोई कमी नहीं
नए वेरिएंट में फीचर्स की भरमार है. इसमें 540-डिग्री कैमरा, डिजिटल IRVM के साथ डैशकैम, 15 फीचर्स वाला ऑटो पार्क असिस्ट और डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाते हैं.
टेक्नोलॉजी और इंटीरियर का लेवल अप
SUV के अंदर आपको 14.53 इंच का बड़ा Samsung Neo QLED टचस्क्रीन मिलता है, जिसमें नेविगेशन पहले से ही बिल्ट-इन है. इसके साथ पावर्ड बॉस मोड, मेमोरी वाले विंग मिरर, एंबिएंट लाइटिंग और स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. चार टेरेन मोड (नॉर्मल, वेट, रफ और कस्टम) इसे हर तरह के रास्ते के लिए तैयार बनाते हैं.
बैटरी और परफॉर्मेंस दमदार
इस SUV में 75kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो डुअल मोटर सेटअप के साथ आता है. यह सेटअप 313bhp की पावर और 504Nm का टॉर्क देता है. बूस्ट मोड में यह गाड़ी सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है, जो इसे काफी पावरफुल बनाता है.
रेंज और चार्जिंग का भरोसा
कंपनी के अनुसार, यह SUV RWD में 627 किमी और AWD में 622 किमी की MIDC रेंज देती है. चार्जिंग के मामले में भी यह काफी प्रैक्टिकल है. 7.2kW AC चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 10.7 घंटे लगते हैं, जबकि 120kW DC फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 25 मिनट में 20 से 80% तक चार्ज हो जाती है.
क्यों है यह वेरिएंट खास?
Fearless+ QWD 75 वेरिएंट उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनकर सामने आया है, जो कम कीमत में AWD और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. यह लॉन्च दिखाता है कि Tata Motors इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.
ये भी पढ़ें- अचानक कम हो गई इलेक्ट्रिक कार की रेंज? कहीं बैटरी तो नहीं दे रही जवाब! जानें इसे कब बदलें, कैसे पहचानें खराबी
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines