Tata Curvv की पहली झलक आई सामने, लुक्स देख दीवाने हुए लोग, देखें वीडियो

Tata Curvv में 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ मिलेगी। ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी और इसके इंटीरियर में डुअल कलर टोन ऑप्शन मिलेगा।

Tata Curvv

Tata Curvv

Tata Curvv unveiled details in hindi: टाटा मोटर्स की मोस्ट अवेटेड कार Curvv से पर्दा उठ गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका एक टीजर जारी किया है, जिससे पता चलता है कि ये कार इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल तीनों इंजन ऑप्शन में आएगी। बता दें ये कार 7 अगस्त को लॉन्च होने वाली है, इसके बाद 15 अगस्त को Mahindra Thar 5 Door लॉन्च होने वाली है।

विज्ञापन

मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ये शानदार कार 7 अगस्त 2024 को लॉन्च होगी। फिलहाल जारी टीजर में ये किसी फ्यूचरिस्टिक कार का लुक दे रही है। इसके फ्रंट और रियर को बेहद बॉक्सी और बोल्ड लुक में पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि पहले Tata Curvv का इलेक्ट्रिक वर्जन आएगा, फिर इसका पेट्रोल और डीजल वर्जन लॉन्च होगा।

विज्ञापन

Tata Curvv का इंजन और हाई स्पीड

Tata Curvv हाई स्पीड कार है, इसमें दमदार बैटरी सेटअप मिलेगा, फिलहाल कंपनी ने इसकी बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार लगभग 500 km तक की ड्राइविंग रेंज देगी। वहीं, इस कार के पेट्रोल वर्जन की बात करें तो ये कार 1.2 लीटर इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में ऑफर की जा सकती है। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन लॉन्च होंगे। कार चंद सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेगी।

Tata Curvv कूपे में सेडान कार से क्या अलग?

Tata Curvv कूपे कार है, इसमें सेडान के मुकाबले बेहतर लेग स्पेस और रूफ हाइट मिलेगी। बता दें ये कार चार दरवाजों के साथ मिलेगी, इसमें रियर सीट पर अधिक लेग स्पेस दिया गया है। कार के फ्रंट को एयरोडायनेमिक शेप में बनाया गया है, ये शेप सड़क पर चलते हुए हाई स्पीड जनरेट करती है। रियर से इस कार की छत स्लोप शेप में मिलेगी,जो इसे पीछे से मस्कुलर लुक देता है। Tata Curvv में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है।

विज्ञापन

कार में ऑटो एसी और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स

Tata Curvv के फ्रंट में अट्रैक्टिव ग्रिल दी गई है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के मुताबिक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में आगे चार्जिंग पॉइंट दिया गया है, इसमें फास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी मिलता है। कार में 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है, जिससे इसमें जबरदस्त ड्राइव एक्सपीरियंस मिलेगा। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार में कंपनी डुअल कलर ऑप्शन देगी, ये कार ऑटो एसी और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आएगी।

Tata Curvv में मिलेंगे ये फीचर्स

कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, ये सामान्य सनरूफ से बड़ा होगा और इससे बाहर का बेहतरीन व्यू दिखता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है, ये सिस्टम सेंसर से चलता है और किसी चीज के कार के अधिक नजदीक आने और हादसा होने का खतरा होने पर अलर्ट करता है। कार में छह एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। ये कार रियर पार्किंग सेंसर और हिल होल्ड असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी। बता दें हिल होल्ड से कार को ढलान पर कंट्रोल करना आसान है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ये कार शुरुआती कीमत 15 से 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ