Tata Curvv comparision Toyota Urban Cruiser Hyryder details in hindi: टाटा मोटर्स अपनी नई कार Curvv लेकर आया है। सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी हुआ है और ये कार 7 अगस्त को लॉन्च होगी। फ्रंट और रियर में यूनिक शेप में आने वाली इस कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये कार 15 से 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। बाजार में इस प्राइस सेगमेंट में जबरदस्त हाइब्रिड है Toyota Urban Cruiser Hyryder. खास बात ये है कि टोयोटा की कार में कंपनी CNG इंजन भी ऑफर करती है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
कार में एडिशन पावर के लिए 0.76 kWh की बैटरी
Toyota Hyryder की लंबाई 4365 mm, चौड़ाई 1795 mm और हाइट 1645 mm की है। वहीं, बताया जा रहा है कि Tata Curvv की लंबाई 4308, चौड़ाई 1810 और हाइट 1630 mm की है। Toyota की हाइब्रिड कार है, जिसमें एडिशन पावर के लिए 0.76 kWh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि ये कार फुल टैंक होने पर करीब 1260 km तक चलती है। वहीं, टाटा की कार में इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन में मिलेगी।
Toyota Urban Cruiser Hyryder का स्पेसिफिकेशन
|
Toyota Urban Cruiser Hyryder
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 13.90 Lakh onwards
|
| Mileage |
20.58 to 27.97 kmpl
|
| Engine |
1462 cc & 1490 cc
|
| Fuel Type | Hybrid & CNG |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Urban Cruiser Hyryder के बेस मॉडल की कीमत 13.90 लाख रुपये
यह हाई एंड लुक कार 1.5-लीटर के दमदार पावरट्रेन में ऑफर की जाती है। हाई माइलेज के लिए इस कार में 103 PS की पावर और 137 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार पेट्रोल पर 20 kmpl और सीएनजी इंजन पर लगभग 27 km/kg की माइलेज देती है। इस एसयूवी कार का बेस मॉडल 13.90 लाख रुपये ऑन रोड और टॉप मॉडल 25.19 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।
Toyota Urban Cruiser Hyryder में आते हैं ये फीचर्स
- कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है।
- टोयोटा की ये कार 9 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
- इसमें सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं।
- Hyryder में 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर आता है।
- इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।
Tata Curvv 7 अगस्त को होगी लॉन्च
कार में इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और डीजल तीनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे। ये कार 7 अगस्त को लॉन्च होगी, ये 5 सीटर कार है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। क्रूज कंट्रोल से कार को लॉन्ग रूट पर चलाना आसान है, इससे अधिक थकान नहीं होती। वहीं, पैनोरमिक सनरूफ का साइज नॉर्मल सनरूफ से बड़ा होता है, ये रियर सीट तक जाती है। इस कार के इलेक्ट्रिक वर्जन में 500 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी, वहीं, इसमें 1.2 लीटर क पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है।
Tata Curvv में मिल सकते हैं ये फीचर्स
- कार में रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
- टाटा अपनी इस कार को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेश करेगा।
- इसमें डैशिंग लुक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी।
- कार में अलॉय व्हील और 12 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
- कार के फ्रंट में एयरोडायनेमिक और रियर में बॉक्सी लुक मिलेगा, जिससे कम्फर्ट राइड मिलेगी।
- इसमें एलईडी हेडलाइट दी गई हैं और कार के रियर में टेललाइट की लंबी स्ट्रीप मिलेगी।
- कार में सीट बेल्ट रिमांइडर और हाई स्पीड अलर्ट दिया गया है।
- इसके रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और इंटीरियर में डुअल कलर टोन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Tata Curvv की पहली झलक आई सामने, लुक्स देख दीवाने हुए लोग, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Nissan X-Trail से उठा पर्दा, 3 कलर, सनरूफ और धाकड़ फीचर्स, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Tata Curvv में ऐसा क्या? Nexon के होते हुए क्यों खरीदें ये महंगी कार? 5 पॉइंट में समझें सब कुछ…
ये भी पढ़ें: 21 की माइलेज और तगड़े लुक्स, ये हैं सबसे सस्ती Hybrid Cars, जानें शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines