Tata ने पलट दी कार मार्केट, ले आया दो सिलेंडर वाली CNG कार, जानें किस दिन होगी लॉन्च और क्या फायदा
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Tata Cars: टाटा मोटर्स अकसर अपनी कारों में नए इनोवेशन और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बदलाव करता है। इसी कड़ी में 19 अप्रैल को कंपनी Tata Altroz CNG का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। इस कार में खास बात यह है कि इसमें 30-30 लीटर के दो गैस सिलेंडर हैं।
Tata ने Altroz iCNG के नए वर्जन के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट किया है। इससे पहले बीते जनवरी ग्रेटर नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी ने अपनी यह कार पेश की थी। कंपनी के मुताबिक नए वर्जन में 60 लीटर के बड़े सिलेंडर की बजाय 30-30 लीटर के दो सिलेंडर होंगे।

altroz cng dual cylinder
Altroz कंपनी की हाई डिमांड हैचबैक कार है। दो सिलेंडर से कार में बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा। दरअसल, कंपनी ने दोनों सिलेंडर बूट के निचले हिस्से में रखे हैं। फिर इनके ऊपर से एक मजबूत ट्रे लगा दी है। जिससे
बूट नीचे और ऊपर दो हिस्सों में बांट जाता है।
कार में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार में 1.2Lलीटर का बाई-फ्यूल इंजन है। यह इंजन 77 bhp की पावर और 97 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार 26km/kg की माइलेज देगी। कंपनी का दावा है कि यह पहली सीएनजी कार है जो डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ होगी। इससे पहले हमने
बसों व ट्रकों में दो या इससे अधिक सिलेंडर आते हैं।
कार में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7.0 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, हाइट एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट जैसे फीचर्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: