भारत में जल्द लॉन्च होंगे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, भूल जाओगे पेट्रोल स्कूटर

Upcoming Electric scooter: भारत में जल्द ही नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने जा रहे हैं जिनकी रेंज ज्यादा हो तो वहीं कीमत में भी ये किफायती होंगे। ग्राहक भी अब तेजी से EV पर शिफ्ट हो रहे हैं…

upcoming ev scooter
विज्ञापन

Upcoming electric scooters: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड लगातार तेजी से बढ़ रही है। नए-नए मॉडल बाजार में आ रहे हैं। इसी के साथ अच्छी बात ये है कि अब कंपनियां बजट फ्रेंडली मॉडल बाजार में आने लगे हैं। अब तो मार्किट में पेट्रोल और स्कूटर की कीमतों में भी ज्यादा अंतर रह नहीं गया है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक स्कूटरों में भी अब ज्यादा रेंज देखने को मिल रही है। आने वाले समय कई नए मॉडल अभी लॉन्च होने बाकी हैं। आइये जाते हैं…

Advertisment

TVS Jupiter EV

ऑटो एक्सपो में टीवीएस मोटर अपना पहला CNG स्कूटर पेश किया था। अब खबर आ रही हा कि कंपनी जल्द ही अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। सोर्स के मुताबिक कंपनी Jupiter EV को ही बाजार में पेश का सकती ही। मौजूदा Jupiter की तुलना में नए EV Jupiter के डिजाइन में नयापन देखने को मिल सकता है। टीवीएस इस नए स्कूटर को डेली यूज़ के हिसाब से तैयार करेगी।

फिलहाल इस स्कूटर की कीमत से लेकर इसकी बैटरी और रेंज तक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन माना जा रहा है कि इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और रेंज कंपनी के मौजूदा iqube इलेक्ट्रिक स्कूटर के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन

Suzuki Burgman EV

सुजुकी भी भारत में अपने पॉपुलर स्कूटर Burgman का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल दिसम्बर में लॉन्च किया जा सकता है यह स्कूटर फिक्स बैटरी के साथ आएगा  फिलहाल इसकी बैटरी और रेंज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसकी रेंज 90km-110km के आस-पास हो सकती है और इसकी कीमत भी करीब एक लाख रूपये तक हो सकती है। Burgman EV  के डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी का टारगेट हर साल 25,000 यूनिट्स बेचने का रहेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ