---विज्ञापन---

CNG में बेस्ट हैं ये SUV, कौन सी है सबसे सस्ती?, यहां जानें कीमत से लेकर पूरी डिटेल 

Affordable CNG SUV Cars: इंडियन कार बाजार में एसयूवी गाड़ियों का चलन है। इस सेगमेंट में सीएनजी की कारें भी काफी पसंद की जाती हैं। आइए आपको 8 से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के बीच मिलने वाली कुछ ऐसी ही गाड़ियों के बारे में बताते हैं। Maruti Suzuki Brezza यह कार बाजार में शुरुआती […]

Affordable CNG SUV Cars: इंडियन कार बाजार में एसयूवी गाड़ियों का चलन है। इस सेगमेंट में सीएनजी की कारें भी काफी पसंद की जाती हैं। आइए आपको 8 से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत के बीच मिलने वाली कुछ ऐसी ही गाड़ियों के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Brezza

यह कार बाजार में शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपये से लेकर 14.04 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का CNG MT मॉडल सड़क पर 25.51km/kg की माइलेज देता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। Maruti Suzuki Brezza का सीएनजी वर्जन 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबेग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में अट्रैक्टिव छह मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर मिलते हैं। बाजार में कार के चार ट्रिम LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मिलते हैं। इसमें सभी वेरिएंट में सीएनजी वर्जन आता है।

---विज्ञापन---
Toyota Urban Cruiser Hyryder Cng, Toyota Urban Cruiser Hyryder Cng price, Toyota Urban Cruiser Hyryder Cng mileage

फाइल फोटो

 

Toyota Urban Cruiser Hyryder Cng

कार का सीएनजी वर्जन 26.6 km/kg की माइलेज देता है। इसके CNG वेरिएंट में 1.5-लीटर K-Series पावर इंजन मिलता है। कार का सीएनजी वेरिएंट शुरुआती कीमत 13.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप मॉडल 15.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलता है। Toyota Urban Cruiser Hyryder के दो अलग-अलग मॉडल S और G आते हैं। कंपनी इसमें पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

---विज्ञापन---
Hyundai Exter price, Hyundai Exter mileage, auto news, cars under 6 lakhs

फाइल फोटो

 

Hyundai Exter Cng

कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आता है। यह इंजन 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार का पेट्रोल वर्जन 20 kmpl और सीएनजी पर 27.1 km/kg की हाई माइलेज मिलती है। यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं। कार में सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल मिलता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा। Hyundai Exter Cng 8.24 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 23, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola