Expressway Speed Limit: अगर आप नोएडा (उत्तर प्रदेश) एक्सप्रेसवे पर अभी तक फर्राटे से गाड़ी चलाते आ रहे हैं तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड लिमिट का नियम बदलने की बात कही है। अगर लिमिट से ज्यादा रफ़्तार से गाड़ी चलाई तो सीधे 2000 रुपये का चालान काट दिया जाएगा। दरअसल यह नया नियम सर्दियों में कोहरे और धुंध की वजह से होने वाले एक्सीडेंट को रोकने के लिए किया गया है।
इन दोनों ही एक्सप्रेसवे पर अब वाहनों को निर्धारित स्पीड लिमिट में ही गाड़ी चलानी होगी लेकिन अगर कोई स्पीड लिमिट बैरियर को तोड़ेगा, उस पर ट्रैफिक पुलिस 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाएगी. नई स्पीड लिमिट को 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू किया जाएगा। यानी 2 महीने के लिए इन दोनों एक्सप्रेसवे पर कम स्पीड में ही गाड़ी चलानी होगी।
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट रहेगी
ट्रैफिक पुलिस ने 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक युमना एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट को 100 kmph से घटाकर 75 kmph कर दिया जाएगा। यह स्पीड लिमिट हल्के वाहनों के लिए लागू होगी, जबकि भारी वाहनों की स्पीड लिमिट को 80kmph से कम करके 60kmph कर दिया गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 kmph से घटाकर 75 kmph कर दिया गया है। जबकि भारी वाहनों की स्पीड को 60kmph से कम करके अब 50kmph कर दिया है।
4000 रुपये तक कटेगा चालान
UP ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड लिमिट तोड़ने वालों के लिए जुर्माना भी तय कर दिया है, रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पीड लिमिट क्रॉस करने वाले छोटे वाहनों का 2000 रुपये का चालान काटा जाएगा जबकि भारी वाहनों ने अगर स्पीड लिमिट क्रॉस तोड़ी तो 4000 रुपये का चालान कटेगा। पुलिस ने दोनों ही एक्सप्रेसवे पर हादसों को रोकने के लिए फॉग लाइटें (Fog Lights) लगाने का भी निर्देश दिया गया है। लेकिन अच्छी बात ये भी है कि प्राधिकरण की ओर से ट्रक ड्राइवर्स को रात में चाय भी पिलाई जाएगी, ताकि वाहन चलाते समय उन्हें नींद न आए।
एक दिन में 150 चालान कटे थे
यूपी के डीसीपी (ट्रैफिक) यमुना प्रसाद ने बताया कि सर्दियों में कोहरे और धुंध की वजह से सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। इतना ही नहीं तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसों की आंशका लगी रहती है। इसलिए स्पीड लिमिट को कम किया गया है। नॉएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर लोग अक्सर हाई स्पीड से ड्राइविंग करते नजर आये हैं। बीते 7 नवंबर को एक ही दिन में 150 वाहनों का चालान किया गया था।
यह भी पढ़ें: Hyundai-Kia समेत इन 8 कार कंपनियों पर लग सकता है 7,300 करोड़ का जुर्माना! जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines