Skoda Octavia facelift launch soon details in hindi: बाजार में 5 सीटर सेडान कार का अलग ही सेगमेंट है। ये हाई क्लास गाड़ियां लग्जरी इंटीरियर और स्मूथ ड्राइव देती हैं। अपने जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के चलते ये गाड़ियां टूटी सड़कों पर भी चलते हुए हाई कम्फर्ट फील देती हैं। दरअसल, यूरोप की धाकड़ कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने अपनी हाई क्लास कार Octavia को फिर दोबारा भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बनाई है। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में इसका Neon कलर पेश किया गया है, जिससे इंडिया में कार लवर्स बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
कार में हाई पावर के लिए मिलेगा 2.0 लीटर का टर्बो इंजन
जानकारी के अनुसार नई Octavia के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कार के एक्सटीरियर लुक में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी यंगस्टर्स के लिए इसमें कुछ नए ब्राइट कलर्स पेश कर सकती है। इसमें एलईडी हेडलाइट और स्टाइलिश टेललाइट मिलेगी। बता दें कार में 1.5-लीटर और 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये कार दिसंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी।
|
Skoda Octavia
|
Car Specifications |
| Fuel Type | Petrol |
| Engine | 1984 cc |
| Power and Torque |
188 bhp & 320 Nm
|
| DriveTrain | FWD |
| Acceleration | 9.3 seconds |
Skoda Octavia facelift की कीमत और स्पेसिफिकेशन
अनुमान है कि इसका फेसलिफ्ट वर्जन शुरुआती कीमत 35 लाख से लेकर 40 लाख के बीच ऑफर किया जा सकता है। इस नई कार में डुअल-टोन ब्लैक-ब्राउन इंटीरियर थीम दिया जा सकता है। कार में क्रूज कंट्रोल, USB टाइप-C चार्जर और ऑटो एसी जैसे हाई क्लास फीचर्स मिलेंगे। ये कार 13 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अलॉय व्हील के साथ आएगी। कार में हाई स्पीड 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह कार इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर मिलेगी, ये सिस्टम कार पर ड्राइवर का अधिक कंट्रोल देता है और अचानक तेज स्पीड में ब्रेक लगाने पर कार रोकता है।
|
Jeep Compass
|
Car Specifications |
| Price |
Rs. 23.61 Lakh onwards
|
| Engine | 1956 cc |
| Safety |
5 Star (Euro NCAP)
|
| Fuel Type | Diesel |
| Transmission |
Manual & Automatic
|
| Seating Capacity | 5 Seater |
Skoda Octavia को ये कार देती है टक्कर
2024 Skoda Octavia बाजार में Jeep Compass से कम्पीट करेगी। जीप में कंपनी 2.0 लीटर डीजल इंजन ऑफर करती है, कार में 12.3-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार को Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस बिग साज एसयूवी कार में 360-डिग्री कैमरा सेटअप और पावर टेलगेट दी गई है। कार का बेस मॉडल 23.61 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
Jeep Compass के स्मार्ट फीचर्स
- कार में पैनोरमिक सनरूफ मिलती है, ये रूफ अगले केबिन से रियर सीट तक जाती है।
- इस कार में 10.1-इंच की फ्लोटिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
- कार में डिजिटल ड्राइवर मीटर दिया गया है।
- इस कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील आता है।
- कार में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
- यह हाई क्लास कार है, जिसमें 8वे पावर-एडजेस्टेबल फ्रंट सीटें हैं।
ये भी पढ़ें: Mahindra की नई कार, रेसर कार जैसा केबिन और न्यू जनरेशन फीचर्स, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Honda की इस कार को देख भूल जाओगे Maruti Wagon R, हाइब्रिड इंजन और एडवांस फीचर्स
ये भी पढ़ें: हर महीने हजारों में बिक रही Tata की ये 5 Seater Car, 26 की माइलेज और 6.12 लाख है कीमत
ये भी पढ़ें: Maruti की इस कार में 25 की माइलेज, 8.34 लाख है कीमत, जानें शानदार फीचर्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
18 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
21 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
23 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines