Simple One VS Ola S1 Air: Ola इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में अपनी अलग पहचान रखता है। वहीं, Simple Energy ने हाल ही में अपने ईवी स्कूटर Simple One के नए वर्जन को लॉन्च करने की घोषणा की है। जिसके बाद टू व्हीलर लवर्स इन दोनों को आपस में कंपैयर कर रहे हैं। आइए आपको इन दोनों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं, जिससे आपको अपनी पसंद का स्कूटर लेने में आसानी हो सके।
Ola S1 Air की टॉप स्पीड 85 Kmph
OLA S1 Air एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है। इसमें 85 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसका कुल वजन 99 kg है और यह 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2700 W की पावर और सीट हाइट की ऊंचाई 792 mm की है। यह शुरूआती कीमत 84,999 में बाजार में मिलता है। यह 3 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 1,09,985 रुपये कीमत में मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें combined braking system दिया गया है।
file photo
Curvy बॉडी पैनल और सिंगल-पीस सीट
इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, curvy बॉडी पैनल, सिंगल-पीस सीट और मिरर मिलता है। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक प्लेबैक रिमोट बूट लॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है और व्हीलबेस 1359 मिमी का है जिससे इसे कम जगह में मोड़ने और चलाने में आसानी होती है। यह महज 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ता है।
Simple One ईवी स्कूटर की सिंगल चार्ज में 236 KM की रेंज
कंपनी 23 मई 2023 को नए कलेवर में Simple One को लॉन्च करेगी। यह प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 236 KM चलेगा। इसमें 4.8KWH का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें Brazen Black, Naama Red, Azure Blue और Grace White चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। अनुमान है इसकी शुरूआती कीमत 1.10 लाख एक्स शोरूम से अधिक होगी। इस स्कूटर में 8.5 KW की पावर मोटर मिलेगी। जो 72 NM का पीट टॉर्क जेनरेट करती है।
स्कूटर में डिजिटल टचस्क्रीन मिलेगी
स्कूटर महज 2 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेगा। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है। इसमें 30 लीटर का बड़ा अंडरसीटर स्टोरेज मिलेगा। स्कूटर में डिजिटल टचस्क्रीन मिलेगी। इसमें म्यूजिक, ब्लूटूथ, फोन कनेक्टिविटी जैसे कई और फीचर्स को दिया गया है।
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
17 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines