Upcoming Car Launch in September: सितंबर 2026 कार लॉन्च के लिए कमाल का महीना होने वाला है. इस महीने कार कंपनियां ग्राहकों को नए मॉडल और अपडेटेड कारों के साथ लुभाने की तैयारी में हैं. सिंतबर में प्रीमियम SUV से लेकर लग्जरी सेडान, लग्जरी इलेक्ट्रिक कार से लेकर पॉपुलर हैचबैक जैसी गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. यहां जानते हैं इनकी पूरी जानकारी.
4 सितंबर को लॉन्च होगी Kia Sorento
सिंतबर की शुरुआत में एक बड़ी SUV के लॉन्च से होगी. किआ अपने फ्लैगशिप SUV Sorento को 4 सिंतबर को भारत में लॉन्च करेगी. यह कंपनी की नई बड़ी पेट्रोल-डीजल कार होगी. इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और डीजल इंजन के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. इस SUV को 6 और 7 सीट वाले विकल्पों में पेश किए जाने की उम्मीद है.
Maruti Baleno Facelift की भी एंट्री
इधर Maruti Suzuki भी इस महीने अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर रही है. नई Baleno को 5 सिंतबर को लॉन्च कर सकती है. सेकंड जनरेशन की Baleno को 2022 में बाजार में उतारा गाया था और अब करीब चार साल बाद इसे अपडेट मिलने वाला है.
कैसा होगा नई Baleno का लुक?
टेस्टिंग के दौरान आई गाड़ी की तस्वीरों और वीडियोज को देखकर माना जा रहा है कि नई बलेनो में फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव किए जाएंगे. हालांकि इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसमें मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है, जो 90 hp की पावर देता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है.
CNG मॉडल में भी मिलेगा विकल्प
Baleno के CNG मॉडल में 77.5 hp की पावर मिलती रहेगी.यह वेरिएंट सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने की उम्मीद है. ऐसे में पेट्रोल के साथ CNG मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी नया अपडेट खास हो सकता है.
ये भी पढ़ें- 5 सितंबर को आ रही नई Maruti Baleno Facelift, ADAS से लेकर CNG ऑटोमैटिक तक मिल सकते हैं ये बड़े अपडेट
BMW 7 Series और i7 की बारी
वहीं लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए सिंतबर में BMW दो बड़े मॉडल पेश करने वाली है. कंपनी अपडेडेड 7 सीरीज और i7 को भार में 11 सिंतबर को लॉन्च करेगी. BMW 7 सीरीज में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्श मिलता है जबकि i7 पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है.
7 सीरीज में दमदार इंजन
ग्लोबल मार्केट में अपडेटेड BMW 740i में 3.0 लीटर 6-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 400 hp की पावर और 580 Nm का टॉर्क देता है. वहीं, 740d डीजल इंजन 313 hp की पावर और 670 Nm का टॉर्क पैदा करता है. दोनों मॉडल में 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा जारी रहने की उम्मीद है.
लॉन्च होगी पोर्श की इलेक्ट्रिक कार
साथ ही सिंतबर में Porsche अपनी Cayenne Electric को भारत में 30 सितंबर को पेश करेगी. इसके सामान्य वर्जन की कीमत 1.77 करोड़ रुपये और Cayenne Turbo Electric की कीमत 2.27 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है.
इस इलेक्ट्रिक कार के दोनों मॉडल में 113 kWh की बैटरी और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. Turbo Electric इसका ज्यादा पावरफुल मॉडल है. यह Launch Control के साथ 1,156 hp की पावर और 1,500 Nm का टॉर्क देता है. यह कार सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.
कितनी होगी Cayenne Electric की रेंज
Cayenne Turbo Electric की टॉप स्पीड 260 kmph तक सीमित है. वहीं पोर्श के मुताबिक इसकी WLTP रेंज 537 km है. ऐसे में सिंतबर में आने वाली इन चार कारों को यह इलेक्ट्रिक SUV अपनी दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रह सकती है.
ये भी पढ़ें- Maruti Ertiga को टक्कर देने आ रही Kia Carens CNG, दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines