किफायती कार खरीदने वाले ग्राहकों की भी सुरक्षा जरूरी, वाहन निर्माता करें विचार: नितिन गडकरी

nitin gadkari,savarkar,congress,kb hedgewar,rss,bjp,karnataka,siddaramaiah,bjp vs congress,karnataka news

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को वाहन निर्माण कंपनियों से अपील की है कि वे छोटी और किफायती कार खरीदने वाले ग्राहकों की सुरक्षा पर भी विचार करें। गडकरी ने यह बयान गडकरी ने दिल्ली में आयोजित ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान दिया।

विज्ञापन

गडकरी ने कहा कि भारत में वाहन बेचने वाली ज्यादातर कंपनियां दुनिया भर में पहले से ही 6 एयरबैग वाली कारों का निर्यात कर रही हैं। अब उन्हें भारत में भी उन्हीं सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा कि भारत में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं और 3 लाख
से अधिक लोग घायल होते हैं।

विज्ञापन

ऑटो कंपनियां मध्यम वर्ग के जीवन के बारे में क्यों नहीं सोचती?

गडकरी ने कहा कि भारत में कई ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां 6 एयरबैग वाली कारों का निर्यात कर रही हैं, लेकिन ये कंपनियां भारत में 6 एयरबैग उपलब्ध नहीं करा रही हैं। ये कंपनियां वित्तीय मॉडल और लागत कारणों का हवाला देते हुए 6 एयरबैग की पेशकश नहीं करती हैं। गडकरी ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया कि भारत में कई ऑटोमोबाइल निर्माण कंपनियां भारत में किफायती कारों का उपयोग करने वाले ग्राहकों के जीवन के बारे में क्यों नहीं सोचती हैं।

विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है एयरबैग्स

भारत में ज्यादातर मध्यम वर्ग के लोग छोटी और किफायती कारें खरीदते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है एयरबैग्स। एयरबैग एक वाहन अधिभोगी-संयम प्रणाली (inflatable occupant restraint system) है जो वाहन के
टकराने पर चालक और वाहन के डैशबोर्ड या स्टीयरिंग व्हील के बीच एक गुब्बारे की तरह फूलती है। जिससे चालक को कोई गंभीर चोट लगने से बचाव करती है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं एयरबैग दुर्घटना की स्थिति में ड्राइवर के बगल में और पिछली सीट पर बैठे यात्रियों को भी बचा सकता है। गडकरी ने कहा, “देश में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल उद्योग के सहयोग की आवश्यकता है। सुरक्षित कारों के उत्पादन के लिए वाहन निर्माताओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।”

(ये खबर न्यूज़ 24 वेबसाइट के साथ इंटर्नशिप कर रहे देवांश शंखधार ने लिखी है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ