100 Km रेंज, 70Km/h तक की टॉप स्पीड के साथ RunR HS इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

RunR HS Electric Scooter
विज्ञापन

RunR HS Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता रनआर (RunR) ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर HS को लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर धांसू फीचर्स और किफायती कीमत के साथ आता है। साथ ही यह स्कूटर अपनी रेंज और शानदार लुक से लोगों को लुभाता है। आइये इसकी कीमत और खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

RunR HS इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

इस लेक्ट्रिक स्कूटर को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इसके डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसे कंटेम्प्री लुक दिया है। स्कूटर में एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके लुक में चार-चांद लगाते हैं। इसके अतिरिक्त, इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर में लुमिनियस की LED टेल लाइट, एंटी थेप्ट अलार्म, डिवाइस लोकेटर और डिजिटल क्लस्टर दिया है।

Advertisment

RunR HS Electric Scooter: स्पीड और रेंज

RunR HS इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60V 40AH लिथियम ऑयन बैटरी पैक है, जो एक रिमूवेबल बैटरी है। रेंज को लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 100 Km तक की दूरी तय करने में सक्षम है। वहीं, स्पीड की बात करें तो इसकी इसकी टॉप स्पीड 70Km/h तक है।

इस स्कूटर में बैटरी चार्जिंग टेक्नोलॉजी (BMS) फीचर का इस्तेमाल किया है। इसमें रियल टाइम बैटरी इनफॉर्मेशन भी मिलती है।

विज्ञापन

RunR HS Electric Scooter: कीमत और कलर ऑप्शन

कंपनी ने एचएस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 5 कलर ऑप्शन में पेश किया है। जहां तक कीमत की बात है तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपए है। इसे बिना सब्सिडी के साथ लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ