Royal Enfield Hunter 450 Launch: रॉयल एनफील्ड की Hunter 350 यूथ में काफी तेजी से पॉपुलर हो रही है। लेकिन अब हंटर सीरीज में एक और मॉडल जुड़ने वाला है। कंपनी हंटर 450 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कई बार यह मॉडल टेस्टिंग के दौरान नज़र आया है। लगातार इसके बारे में खबरें अ रही हैं। हंटर में अब 450cc का ताकतवर इंजन मिलेगा। इस नए मॉडल के जरिये कंपनी बाजार में अपनी पकड़ को और अधिक मजबूत करने की कोशिश करेगी। आइये जानते हैं इस नए मॉडल से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां।
बड़े इंजन से मिलेगी रफ़्तार
सोर्स के मुताबिक नई Hunter 450cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 40 bhp की पावर देगा और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इंजन न सिर्फ पावरफुल होगा बल्कि स्मूथ भी होगा, यह हर तरह की कंडीशन में बेहतर परफॉरमेंस देगा। बाइक का वजन 180 से लेकर 190kg तक जा सकता है।
डिजाइन और फीचर्स
नई हंटर 450cc का डिजाइन मौजूदा हंटर 350 की तुलना में थोड़ा अलग हो सकता है। इसे ऑन रोड और ऑफ रोड के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। इसके अलावा इसमें TFT कलरफुल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है, जिसमें कई तरह की जानकारियां मिलेंगी। बाइक में एयर क्लीनर – पेपर एलीमेंट, असिस्ट क्लच और सेमी-डिजिटल ट्रिपल नैविगेशन सिस्टम जैस कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर ड्यूल डिस्क ब्रेक की सुविधा मिल सकती है। बाइक में 17 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस नए मॉडल की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस बाइक को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अगले कुछ दिनों के भीतर नये मॉडल की कुछ और डिटेल्स आ सकती हैं ।
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
7 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
9 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines