1 लीटर में चलेगी 30 km, Royal Enfield की इस नई बाइक में यंगस्टर्स के लिए अट्रैक्टिव कलर्स

Royal Enfield की इस बाइक में 122 kmph की टॉप स्पीड निकलती है। ये बाइक सेफ्टी के लिए दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक के साथ आती है।

Royal Enfield Guerrilla

Royal Enfield Guerrilla

विज्ञापन

Royal Enfield Guerrilla mileage details in hindi: न्यू जनरेशन को बाइक्स में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन पसंद हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बाइक में 5 कलर ऑप्शन ऑफर किए हैं। कंपनी इसमें गोल्ड, येलो, ब्लैक समेत कई डुअल कलर दे रही है। कंपनी की ये दमदार पावरट्रेन और हाई माइलेज बाइक है, ये बाइक एक लीटर पेट्रोल पर लगभग 30 kmpl की माइलेज देती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Royal Enfield Guerrilla 450 की।

11 लीटर का फ्यूल टैंक और 780mm की सीट हाइट 

इस बाइक की सीट हाइट 780mm की है, जिससे ये खराब सड़कों पर जल्दी से फंसती नहीं है और इसे पथरीली सड़कों पर बैलेंस करना आसान है। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और तीन वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। Guerrilla की लंबाई 2090mm की है, जिससे ये दिखने में डैशिंग लुक देती है। बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। लंबी दूरी के सफर के लिए इस बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

विज्ञापन

 

व्हीलबेस 1440mm
ग्राउंड ग्राउंड क्लीयरेंस 169mm
लंबाई 2090mm
चौड़ाई 833mm
हाईट 1125mm
सीट हाईट 780mm
फ्यूल टैंक 11L

 

बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील 

Royal Enfield Guerrilla 450 में 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, जिससे ये बाइक हाई क्लास लुक देती है। बाइक का बेस मॉडल 2.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। भारी-भरकम दिखने वाली इस बाइक में कुल 185 किलोग्राम का वजन है, ये सड़क पर स्मूथ राइड देती है। बाइक के फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स दिया गया है, इस धांसू बाइक की चौड़ाई 833mm की है।

विज्ञापन

बाइक में ये 5 कलर ऑप्शन

  • येलो रिबन
  • स्मोक सिल्वर
  • गोल्ड डिप
  • ब्रावा ब्लू
  • प्लाया ब्लैक

 

Guerrilla 450 
Key Highlights
Engine Capacity 452 cc
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 185 kg
Fuel Tank Capacity 11 litres
Seat Height 780 mm
Max Power 39.47 bhp

बाइक में 122 kmph की टॉप स्पीड

Royal Enfield Guerrilla 450 में 450cc का दमदार इंजन मिलता है। ये बाइक हाई स्पीड के लिए 39.47 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। ये बाइक लगभग 122 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाइक में तेज स्पीड में कंट्रोल करने के लिए दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये बाइक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है।

विज्ञापन

बाइक में डैशिंग लुक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Royal Enfield Guerrilla 450 में डिजिटल मीटर और उसमें गूगल मैप जैसे एडवांस फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं। बाइक में 169mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है, जिससे कच्चे रास्तों पर ये जमीन पर टच नहीं है। Guerrilla 450 में 1440mm का व्हीलबेस दिया गया, जिससे इसे कम जगह से निकालना आसान है। बता दें व्हीलबेस बाइक के फ्रंट टायर से रियर तक की दूरी को कहते हैं। बाइक में सिंपल हैंडलबार, डिजिटल स्पीडोमीटर, आरामदायक सीट और हैवी सस्पेंशन पावर मिलता है। इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ