Royal Enfield Guerrilla 450 comparision Himalayan 450 details in hindi: Royal Enfield ने अपनी नई Guerrilla 450 बाइक स्पेन में ग्लोबल लॉन्च कर दी है, डुअल टोन में ये बाइक ट्रेंडी लुक दे रही है। बाइक में जबदस्त डिजिटल मीटर और फंकी ग्राफिक्स दिए गए हैं। लेकिन अब बाइक लवर्स का ये सवाल है कि जब कंपनी की बाजार में 450cc में पहले से दमदार बाइक Himalayan 450 मौजूद है तो इस नई बाइक का लाने का मकसद क्या है? जब इन दोनों में एक जैसा इंजन है तो इनमें अंतर क्या है? आइए आपको इन दोनों बाइक्स का डिफरेंस बताते हैं।
Royal Enfield Guerrilla 450 कीमत में Himalayan 450 से है सस्ती
कंपनी ने Guerrilla 450 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, बाइक का बेस मॉडल (Analogue) 2.39 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप मॉडल Flash 2.54 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। वहीं, इसका बीच का वेरिएंट Dash की कीमत 2.49 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। उधर, Himalayan 450 में चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं, इसका बेस वेरिएंट 2.85 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप वेरिएंट Hanle Black 3.43 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
Himalayan के मुकाबले Guerrilla 450 की फ्यूल कैपेसिटी कम
Himalayan और Guerrilla 450 दोनों में 452 cc का हाई पावर इंजन मिलेगा। ये दोनों हाई पिकअप के लिए 39.47 bhp की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करेंगी। Himalayan में 17 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि Guerrilla 450 में 11 लीटर का फ्यूल टैंक है। कंपनी का दावा है कि हिमालयन सड़क पर 30 kmpl तक की माइलेज देती है। फिलहाल Guerrilla की माइलेज सामने नहीं आई है। हिमालयन की सीट हाइट 825 mm की है, जबकि Guerrilla 450 में 780mm की सीट हाइट दी गई है।
|
Himalayan 450
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 452 cc |
| Mileage | 30 kmpl |
| Transmission | 6 Speed Manual |
| Kerb Weight | 196 kg |
| Fuel Tank Capacity | 17 litres |
| Seat Height | 825 mm |
Guerrilla 450 में जबरदस्त व्हीलबेस और कम वजन
Himalayan 450 का वजन 196 kg का है, ये बाइक 230mm के ग्राउंड क्लीयरेंस और 1510mm के व्हीलबेस के साथ आती है। वहीं, Guerrilla 450 में कुल 185 किलोग्राम का वजन है। ये बाइक 169mm की ग्राउंड क्लीयरेंस और 1440mm के व्हीलबेस के साथ मिलेगी। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस बाइक और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं। ऐसे में टूटी सड़क पर Guerrilla के मुकाबले Himalayan के टच होने के चांस कम है। वहीं, व्हीलबेस बाइक के अगले टायर से पीछे तक की दूरी के कहते हैं। इस मामले में Guerrilla कम जगह से आसानी मुड़ जाएगी।
Royal Enfield Guerrilla 450 में दिए गए ये तगड़े फीचर्स
- इसमें 17 इंच के ब्लैक और ब्यू अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलेगा।
- इस बाइक के दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो राइडर को सेफ रखते हैं।
- बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और गियर शिफ्ट इंडिकेटर का भी फीचर दिया गया है।
- बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
Guerrilla 450 का डायमेंशन
| व्हीलबेस | 1440mm |
| ग्राउंड ग्राउंड क्लीयरेंस | 169mm |
| लंबाई | 2090mm |
| चौड़ाई | 833mm |
| हाईट | 1125mm |
| सीट हाईट | 780mm |
| फ्यूल टैंक | 11L |
Guerrilla 450 में ये फीचर्स भी..
- बाइक में स्मोक सिल्वर, प्लाया ब्लैक, येलो रिबन, गोल्ड डिप और ब्रावा ब्लू 5 कलर मिलेंगे।
- इसमें गोल LED हेडलाइट और बेहद स्लीक शेप की टेललाइट दी गई है।
- Guerrilla में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसमें गूगल मैप और नेविगेशन मिलेगा।
- ये बाइक हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ ऑफर की जा रही है।
- इस नई बाइक की लंबाई 2090mm और चौड़ाई 833mm की है।
ये भी पढ़ें: Royal Enfield की 250cc बाइक का क्यों करें इंतजार? बाजार में मिल रहे Bajaj और KTM के ये ऑप्शन
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
ये भी पढ़ें: Bullet सा लुक, KTM जैसी स्पीड, इंडिया में आएगी ब्रिटेन की ये धांसू बाइक
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines