Bullet सा लुक, KTM जैसी स्पीड, इंडिया में आएगी ब्रिटेन की ये धांसू बाइक

Norton की बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट मिलेगा, ये बाइक बड़े टायर साइज के साथ आएगी। इसमें दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

Norton Atlas 650cc

Norton Atlas 650cc

विज्ञापन

Norton may soon launch bikes in india details in india: इंडिया में हाई पावरट्रेन बाइक्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है, इस सेगमेंट में 650cc bikes की हाई डिमांड है। फिलहाल बाजार में इस सेगमेंट में Royal Enfield Continental GT 650 हाई सेल बाइक में से एक है। अब इस सेगमेंट में यूके की बाइक निर्माता कंपनी Grindwell Norton भारत में अपनी बाइक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।

 

विज्ञापन

 

बाइक में मिलेंगे वायर स्पोक व्हील और बड़े टायर साइज 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Norton अगले 3 साल में इंडिया में अपनी 6 धाकड़ बाइक लॉन्च करेगा। फिलहाल कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ये कौन से मॉडल होंगे। बताया जा रहा है कि 2025 में सबसे पहले कंपनी अपनी किसी क्रूजर लुक बाइक को लॉन्च करेगा, जो कंपनी की Norton Atlas 650cc और Nomad बाइक पर बेस्ड होगा। इस बाइक में 650cc इंजन मिलेगा, इसमें सेफ्टी के लिए दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। यह बाइक वायर स्पोक व्हील में आएगी, जो इसे स्टाइलिश लुक देगा।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Norton की बाइक में मिलेगा डिजिटल मीटर और एडवांस फीचर्स

Norton की 650cc की ये बाइक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आएगी, जिससे ये लंबी दूरी के सफर पर हाई परफॉमेंस देगी। बाइक में गोल एलईडी लाइट और आरामदायक सफर के लिए सिंपल हैंडलबार मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस बाइक में डिजिटल मीटर और कम्फर्ट राइड के लिए स्टाइलिश सीट मिलेगी। बाइक में टूटी सड़कों पर झटकों से बचाने के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिलेगा। एडिशन सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है, जो दोनों टायरों पर एडिशन पकड़ देगा। अनुमान है कि ये बाइक 3 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी।

 

विज्ञापन

Norton की पहली बाइक में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • बाइक में 17 इंच का टायर साइज मिलेगा।
  • ये बाइक हाईएंड एग्जॉस्ट के साथ आएगी।
  • बाइक की टेललाइट बेहद Sleek शेप में होगी।
  • बाइक में 120kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड मिल सकती है।
  • बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलेगी।

Norton की बाइक बाजार में पहले से मौजूद Royal Enfield Continental GT 650 से मुकाबला करेगी।

 

विज्ञापन
Continental GT 650 
Key Highlights
Engine Capacity 648 cc
Mileage 25 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 211 kg
Fuel Tank Capacity 12.5 litres
Seat Height 804 mm

 

Royal Enfield Continental GT 650 में 25 kmpl की माइलेज

ये हाई पावर बाइक है, जिसमें स्मूथ राइड के लिए 804 mm की सीट हाइट मिलती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 3.19 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 25 kmpl की माइलेज देती है। रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में 12.5-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस दमदार बाइक में 647.95 cc का इंजन है और तेज स्पीड के लिए ये 52 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Continental GT 650 में आते हैं ये फीचर्स भी..

  • बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
  • इसमें USB चार्जर सॉकेट और 161 km/h की टॉप स्पीड निकलती है।
  • सिपंल हैंडलबार और फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन
  • बाइक का वजन 214 kg है और ये एलईडी लाइट्स के साथ आती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ