Royal Enfield Continental GT 650: रॉयल एनफील्ड की एक ऐसी बाइक है जिसमें डैशिंग लुक्स, दमदार इंजन पावर और हाई स्पीड एक साथ मिलती है। यह बाइक महज 6.29 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। बाइक में 647.95 cc का bs6 2.0 इंजन दिया गया है।
बाइक में USB चार्जर सॉकेट
इसमें LED हेडलाइट मिलती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 3.19 लाख रुपये में आती है। बाइक में USB चार्जर सॉकेट दिया गया है। जिससे चलती बाइक में मोबाइल चार्ज करना या अन्य किसी डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल चैनल ABS दिया गया है, एबीएस से टायर फिसलने की स्थिति में उन्हें कंट्रोल करने में आसानी होती है।
बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स
Royal Enfield Continental GT में 52 Nm पर 5150 rpm मिलता है। यह बाइक सड़क पर 161 km/h की टॉप स्पीड देती है। बाइक का टॉप मॉडल 3.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है।
सात वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन
इस धाकड़ बाइक में 47.45 PS की पावर पर 7250 rpm मिलता है। यह बाइक सात वेरिएंट और छह कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। बाइक में 12.5-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स दिया गया है।
मिलते हैं अलॉय व्हील
बाइक का कुल वजन 214 kg का है। इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसमें स्पोक व्हील और अलॉय व्हील दोनों का ऑप्शन ऑफर किया जाता है। बाइक में स्मार्ट स्पीडोमीटर, ट्विन-पॉड एनालॉग, ओडोमीटर और ट्रिप मीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क
इसके फ्रंट में 41 mm टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। यह धाकड़ लुक बाइक बाजार में Kawasaki Z650RS और KTM 390 Duke से टक्कर लेती है। इस बाइक में स्पोक व्हील का भी ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
5 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
7 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines