Guerrilla 450 के अलावा Royal Enfield की आ रही ये नई 'बुलेट', दमदार होगा इंजन, जानें माइलेज

Royal Enfield की इस धाकड़ बाइक में USB चार्जर सॉकेट और एलईडी हेडलाइट मिलेगी। इस बाइक की सीट हाइट 804 mm हो सकती है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।

Royal Enfield Bullet 650

Royal Enfield Bullet 650

विज्ञापन

Royal Enfield Bullet 650 details in hindi: Royal Enfield ने हाल ही में अपनी Guerrilla 450 को शोकेस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक 17 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। अब यूरोप में कंपनी की नई बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। ये नई बाइक 650cc इंजन पावर में आएगी। बताया जा रहा है कि ये Royal Enfield Bullet 650 है, जो जल्द ही इंडिया में भी पेश होगी। इस धाकड़ बाइक में कंपनी ने हाई पावरट्रेन लवर्स के लिए खास तैयार किया है।

Royal Enfield Bullet 650 में shortgun की तरह दो एग्जॉस्ट मिलेंगे

ये लॉन्ग रूट बाइक होगी, जिसमें लिक्विड कूल्ड 650cc का इंजन मिलेगा। ये इंजन लंबी दूरी के सफर पर जल्दी से हीट नहीं होता और पहाड़, टूटे रास्तों पर हाई परफॉमेंस देता है। Royal Enfield की नई bullet 650 में कंपनी अपनी बाइक shortgun की तरह दो एग्जॉस्ट देगी। इसके फ्रंट और रियर दोनों टायरों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक मिलेगा।

Advertisment

 

 

Royal Enfield Bullet 650 में 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक 

Bullet 650 में  कंपनी meteor जैसा डिजिटल मीटर दे रही है। एडिशन सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा। Royal Enfield Bullet 650 हाई स्पीड बाइक होगी, अनुमान है कि ये 161 Kmph की टॉप स्पीड जनरेट करेगी। ये हाई पावर बाइक है, जो हाई पिकअप के लिए 52 Nm पर 5150 rpm तक देगी। इस धाकड़ लुक बाइक में 12.5-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक ऑफर किया जा सकता है। इसमें Bullet 350 की तरह वायर स्पोक व्हील मिलेंगे।

विज्ञापन

बाइक की सीट हाइट 804 mm की मिलेगी

Royal Enfield की इस धाकड़ बाइक में USB चार्जर सॉकेट और एलईडी हेडलाइट के साथ आएगी। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस बाइक की इंडिया में लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये बाइक शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है। अनुमान है कि बाइक की सीट हाइट 804 mm मिल सकती है, ये हाई एंड बाइक होगी, जो टूटी सड़कों पर राइडर को कंट्रोल्ड राइड देगी। सड़क पर ये बाइक लगभग 25 kmpl तक की माइलेज दे सकती है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जिससे ये बाइक कम जगह से भी आसानी से मुड़ जाएगी। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस बाइक के अगले टायर से पीछे तक की दूरी को कहते हैं।

 

विज्ञापन

 

Royal Enfield Bullet 650 की स्पीड और फीचर्स

बुलेट के बाद क्लासिक को भी कंपनी 650सीसी इंजन में पेश की जा सकती है। Royal Enfield Bullet 650 में करीब 250 kg तक का वजन मिल सकता है। इसका हाई पावर इंजन लगभग 6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेगा। इसमें सिपंल हैंडलबार और ट्विन-पॉड एनालॉग दिया जा सकता है। कच्चे रास्तों पर झटकों से बचाने के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ