आज कल बाइक खरीदने के लिए भी आपको शो-रूम जानते की जरूरत नहीं है। यह सुविधा भी अब्घर बैठे मिलना शुरू हो गई है। फ्लिपकार्ट पर यह सुविधा उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर लगातार नए-नए और मौजूदा ब्रांड्स जुड़ रहे हैं। अब रॉयल एनफील्ड भी इस लिस्ट में जुड़ गई है। अब आपको रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदने के लिए शोरूम जाने की जरूरत नहीं है। हंटर से लेकर क्लासिक 350 जैसी बाइक्स आपको यहां मिलेंगी। आपको बस मॉडल सेलेक्ट करना है और बुकिंग करनी होगी। इतना ही नहीं आपको घर बैठे भी बाइक की डिलिवरी ले सकते हैं।
फ्लिपकार्ट से बाइक खरीदना बेहद आसान होगा। फ्लिपकार्ट ने फिलहाल इन मॉडल्स को केवल उनकी कीमतों के साथ लिस्ट किया है। बाइक्स के बारे में तमाम जानकारी भी आपको फ्लिपकार्ट पर मिले जाएगी। हाल ही में कंपनी ने हंटर 350 में कुछ जरूरी अपडेट्स दिए गए थे। आइये जानते हैं इस बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में..
रॉयल एनफील्ड ने अभी हाल ही में अपनी सबसे किफयती मोटरसाइकिल Hunter 350 का फेसलिस्ट मॉडल भारत में उतारा है। हंटर में पहली बार इतने बड़े बदलाव किये गये हैं। इस बाइक में नए फीचर्स को शामिल किया है। इस बाइक को यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई Hunter 350 के इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
नई Hunter 350 में अब LED हेडलैंप, ट्रिपर पॉड के साथ डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और इसके टॉप वेरिएंट में टाइप-सी चार्जर भी दिया गया है। इस बाइक को 6 कलर ऑप्शन में है।इस बाइक में पहले की तरह ही 349cc एयर-कूल्ड J-सीरीज इंजन लगा है ओ 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को उसी स्लिक-शिफ्टिंग 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है जिसे अब स्लिप-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है।
नई Hunter 350 की एक्स-शोरुम कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है। इस्सके मिड-स्पेक वेरिएंट की एक्स-शोरुम कीमत 1.77 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरुम कीमत 1.82 लाख रुपये है।