Used Car Selling Tips: पुरानी कार बेचने का सही समय कब? ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत करें फैसला

क्या आपकी पुरानी कार पर बार-बार रिपेयर का खर्च बढ़ रहा है या माइलजे गिर रहा है? तो क्या ये कार को बेचने के संकेत है. यहां जनिए ऐसे कुछ संकेत जिन्हें जानकर आप समझ सकते हैं कि क्या आपको अपनी पुरानी कार बेचनी चाहिए.

used car selling tips

पुरानी कार बेचने का आ गया समय? ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत करें फैसला. (Image Credit- Pinterest)

कार खरीदने के कुछ साल बाद अक्सर यह सवाल आता है कि इसे अभी चलाते रहें या बेचकर नई कार ले लें. सिर्फ कार कितनी पुरानी हो गई है, इस आधार पर फैसला करना सही नहीं होता. कार की कंडीशन, मेंटेनेंस खर्च, माइलेज और रीसेल वेल्यू जैसी कई बातें इस फैसले में अहम होती हैं. अगर सही समय पर पुरानी कार बेच दी जाए तो लगातार बढ़ते रखरखाव खर्च से बचने के साथ उसकी अच्छी रीसेल वैल्यू भी मिल सकती है. ऐसे में कुछ संकेत हैं जिन्हें देखकर आपर समझ सकते हैं कि अब कार बेचने का समय आ गया है.

विज्ञापन

बार-बार आने लगा है बड़ा रिपेयर बिल

अगर कार में बार-बार बड़ी खराबियां आए लगी हैं और हर कुछ महीनों में हजारों रुपये रिपेयर पर खर्च हो रहे हैं तो यह कार बेचने का संकेत हो सकता है. खासकर Engine, Gearbox, Suspension या Electrical System में बार-बार समस्या आने पर मेंटेनेंस कॉस्ट तेजी से बढ़ सकती है. अगर किसी पुरानी कार पर सालभर में 50-60 हजार रुपये मेंटेनेंस और रिपेयर पर खर्च हो रहे हैं और अगले साल भी बड़े की खर्च की संभावना है तो उसकी रीसेल वैल्यू का हिसाब लगाना समझदारी होगा.

विज्ञापन

कार का माइलेज लगातार गिर रहा है

टाइम के साथ कार का माइलेज थोड़ा कम होना समान्य है, लेकिन अगर फ्यूल एफिशिएंसी में लगातार और बड़ा अंतर आने लगा है तो इसकी वजह जानना जरूरी है. अगर सर्विस और जरूरी रिपेयर के बाद भी माइलेज बेहतर नहीं हो रहा और आपको रोजाना रनिंग ज्यादा हो तो कम फ्यूल एफिशिएंट पुरानी कार को बदलना सही फैसला हो सकता है.

पुराने पड़ रहे हैं सेफ्टी फीचर्स

नई कारों में समय के साथ सेफ्टी टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है. अगर आपकी पुरानी कार में जरूरी सेफ्टी फीचर्स कम हैं और आप इसे लंबे समय तक चलाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो नई कार में अपग्रेड करने पर सोचा जा सकता है. खासकर अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर सुरक्षा है तो.

विज्ञापन

अभी अच्छी मिल रही है Resale Value

कार जितनी पुरानी होती जाती है उसकी रीसेल वैल्यू आमतौर पर कम हो जाती है. अगर आपकी कार अभी अच्छी कंडीशन में है और बाजार में उसकी मांग बनी हुई है तो इसे बेचने पर अपेक्षाकृतक बेहतर कीमत मिल सकती है. एक्सीडेंट हिस्ट्री न होना, सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध होना और किमी कम होना भी बेहतर कीमत दिलाने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

आपकी जरूरतें बदल गई हैं

कई बार कार में कोई बड़ी खराबी नहीं होती लेकिन आपकी जरूरत बदल जाती है. परिवार बढ़ गया है. रोजाना ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है या अब ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट चाहिए तो पुरानी कार बेचकर नई कार लेने पर विचार किया जा सकता है. इसी तरह अगर कार का इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है, लेकिन इन्श्योरेंस सर्विस और पार्किंग पर नियमित खर्च हो रहा है तो उसे बेचने का फैसला सही हो सकता है.

बेचने से पहले पूरी स्थिति का आकलन करें

कार बेचने का फैसला सिर्फ उसकी उम्र देखकर नहीं करना चाहिए. रिपेयर खर्च, माइलेज, सेफ्टी फीचर्स, मौजूदा कंडीशन, आपकी जरूरत और बाजार में मिलने वाली कीमत को एक साथ देखें. अग कार पर आने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है और उसकी रीसेल वैल्यू अभी अच्छी है तो यही उसे बेचने का सही समय हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ