Electric Scooter Tips: देश में गर्मी हद से ज्यादा पड़ रही है। तापमान 52 डिग्री के पार जा चुका है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन है उन्हें सावधानी से इस्तेमाल करने की जरूरत है। खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर की देखभाल बहुत जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस तपती गर्मी में इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इलेक्ट्रिक स्कूटर को बार-बार चार्ज न करें
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बार-बार चार्ज करने बंद करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो स्कूटर की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है। बार-बात चार्ज करने से बैटरी में हीटिंग का इशू भी सकता है। इतना ही नहीं इससे बैटरी पर खराब असर पड़ता है। जब बैटरी 10-15% बची तो तब ही चार्ज करना चाहिए और कभी भी 100% तक चार्ज नहीं करना चाहिए।
नॉर्मल चार्जर का करें इस्तेमाल
अगर आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ फ़ास्ट और नॉर्मल चार्जर दिया जा रहा है तो कोशिश करें कि नॉर्मल चार्जर का ही इस्तेमाल करें … बार-बार फास्ट चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से राइडिंग रेंज में सुधार होता है। इसके अलावा ऐसी जगह चार्ज करने से बचें जहां बार-बार इलेक्ट्रिसिटी आती-जाती हो।
स्पीड का ध्यान रखें
पेट्रोल स्कूटर की ही तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी संभालकर चलाने की जरूरत है। इसलिए स्पीड सही रखें। ओवरस्पीडिंग करने से बचें…क्योंकि ऐसा करने से इनकी रेंज में कमी आने लगती है। अगर आप 40-60 kmph की स्पीड से इन्हें राइड करते हैं तो आपको बढ़िया ड्राइविंग रेंज मिल जायेगी। इसलिए हाई स्पीड में इलेक्ट्रिक स्कूटर को राइड न करें …
टायर्स में एयर-प्रेशर सही रखें
स्कूटर के दोनों टायर्स में सही एयर प्रेशर रखें, ऐसा करने से आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी और टायर्स की भी लाइफ अच्छी रहेगी। कम या ज्यादा हवा से स्कूटर की परफॉरमेंस पर बुरा असर पड़ता है।
धूप में पार्क करने से बचें
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को धूप में पार्क करने से बचें। कोशिश करें किसी ठंडी जगह पार्क करने की। इसके अलावा अगर आप स्कूटर से लंबी दूरी तय करते हैं तो बीच-बीच में 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर ले और स्कूटर बंद दें । ऐसा करने से स्कूटर ठंडा हो जायेगा।
यह भी पढ़ें: हर समय क्लच पर पैर रखकर चलाते हैं कार तो हो जायें सावधान! वरना आ जाएगा लंबा खर्चा
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines