Raksha Bandhan 2026 Gift: इस रक्षाबंधन अपने बहन को ऐसा तोहफा दे जो सिर्फ उसे कुछ दिनों की खुशी न दे, बल्कि रोज उसके काम भी आए. तो इस बार आप अपनी बहन को मिठाई, कपड़े या ज्वेलरी से हटकर ये इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन स्कूटर की कीमत पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले काफी कम है और साथ ही इन्हें चलाने के लिए है ड्राइविंग लाइलेंस की भई जरूरत नहीं पड़ती और न ही इसके लिए RC जरूरी होता है.

राखी पर बहन को गिफ्ट करें ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Okinawa Lite

इनमें सबसे पहला ऑप्शन है Okinawa Lite. इसकी कीमत 69,093 है. इसमें 1.25kWh की बैटरी के साथ 250W का मोटर मिलता है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 60 किम तक की रेंज देता है. वहीं इसके फुल चार्ज होने में करीब 4-5 घंटे लगते हैं.

---विज्ञापन---

Image Credit- okinawascooters

Ryder scooter

इस स्कूटर में 250W का मोटर दिया गया है. इसकी कीमत 70,850 रुपये है. इसमें 1.7kW की बैटरी मिलती है और कंपनी के मुताबिक ये एक चार्ज में 120 किमी तक चल सकता है. इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं.

Image Credit- gemopai

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: इस रक्षाबंधन बहन को गिफ्ट करें ये धांसू फोन, 20,000 से 50,000 के बजट में जबरदस्त हैं ये 7 ऑप्शन

---विज्ञापन---

Yulu Wynn

वहीं अगर बजट थोड़ा कम रखना है तो  Yulu Wynn भी एक अच्छा ऑप्शन है. इसकी कीमत 55,555 रुपये है. इसमें 19.3mAh की बैटरी मिलतीहै, जो 68 किमी तक की रेंज देती है. यह कीलेस स्कूटर है और स्मार्टफोन करनेक्ट करके स्टार्ट किया जा सकता है.

Image Credit- Yulu

Roamy

बहन को गिफ्ट करने के लिए भी Roamy भी एक सही ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 54,999 रुपये है. इसमें 250W का BLDC मोटर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किमी तक की रेंज दे सकता है. बैटरी को फुल चार्ज करने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लगता है.

---विज्ञापन---

Image Credit- esprinto

Komaki XGT KM

सबसे कम कीमत वाले ऑप्शन में Komaki XGT KM भी शामिल है. इसकी कीमत 43,749 रुपये है. इसमें 60V34AH की बैटरी दी गई है. जो सिंगल चार्ज में 70 से ज्यादा किमी तक की रेंज देती है. इसे फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं.

Image Credit- komaki

कब नहीं पड़ती DL और RC की जरूरत?

भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा बनाए गए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR), 1989 के मुताबिक  ऐसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर जिनकी मोटर पावर 250W से कम हो और टॉप स्पीड 25 किमी/घंटे से कम हो, उन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती. हालांकि, किसी मॉडल को खरीदने से पहले उसके मौजूदा स्पेसिफिकेशन और लागू नियम जरूर चेक कर लेने चाहिए.

---विज्ञापन---

अगर बहन के रोजाना आने-जाने के लिए स्क्टूर की जरूरत है तो ये लो स्पीड इलेक्ट्रिक मॉडल एक अलग तरह का राखी गिफ्ट बन सकता है.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift Ideas: बहन को गिफ्ट देना है लेकिन बजट कम है? 1000 रुपए में मिल जाएंगे ये 7 बढ़िया ऑप्शन

---विज्ञापन---

Source- Morth